{"_id":"5ee460956bde4d46b94abaf9","slug":"coronavirus-impact-madhya-pradesh-jaura-assembly-by-poll-adjourned-due-to-covid19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: कोरोना संकट की वजह से जौरा विधानसभा उपचुनाव स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: कोरोना संकट की वजह से जौरा विधानसभा उपचुनाव स्थगित
Sat, 13 Jun 2020 10:46 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
ईवीएम-वीवीपैट (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में पांच जुलाई तक होने वाले सभी चुनाव कोरोना संकट की वजह से प्रभावित हो गए हैं। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के जौरा विधानसभा का उपचुनाव स्थगित कर दिया गया है। इस बात की जानकारी निर्वाचन आयोग के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अरुण तोमर ने दी।
विज्ञापन
निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण प्रचार और वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) व इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से वोटिंग कराने में आने वाली दिक्कतों की वजह से यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस के बनवारीलाल शर्मा के निधन के कारण रिक्त हुई मुरैना की जौरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव अब निर्धारित छह महीने की अवधि में नहीं हो पाएंगे। वहीं, आगरमालवा की खाली सीट के संबंध में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग के लिए वर्तमान परिस्थिति में उपचुनाव कराना संभव नहीं है।
विज्ञापन
देशभर में 5 जुलाई 2020 तक होने वाले सभी उपचुनाव परिस्थिति सुधरने पर करवाए जाएंगे। जौरा सीट 21 दिसंबर 2019 को खाली हुई थी। और चुनाव के नियमानुसार 20 जून 2020 तक इस सीट के लिए उपचुनाव होने थे।
वहीं, आगरमालवा सीट भाजपा के मनोहर ऊंटवाल के निधन के कारण 31 जनवरी 2020 को खाली हुई थी। नियमानुसार वहां भी 30 जुलाई 2020 तक उपचुनाव होना चाहिए, लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए उसकी तारीख भी आगे बढ़ने की पूरी संभावना है। इनके अलावा प्रदेश में 22 अन्य सीटों पर भी उपचुनाव होना है।
