फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Corona data manipulation in Indore according to the report 50 percent cases were shown less

गड़बड़ी: इंदौर में कोरोना के आकंड़ों में हुआ हेरफेर, रिपोर्ट के मुताबिक 50 फीसद केस कम दिखाए गए

Fri, 28 May 2021 05:16 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 28 May 2021 05:16 PM IST
सार

एक रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना की दूसरी लहर के दौरान आईसीएमआर के पोर्टल पर इंदौर के लगभग 50 फीसद कोरोना के मामले ही जारी किए गए। यह खुलासा तब हुआ, जब स्थानीय अधिकारियों द्वारा जमा किए गए आंकड़ों की तुलना आईसीएमआर और राज्य सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों से की गई।

विज्ञापन
Corona data manipulation in Indore according to the report 50 percent cases were shown less
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विपक्ष बार-बार यह आरोप लगा रहा है कि सरकार देशभर के कोरोना के आंकड़ों से छेड़छाड़ कर रही है। इस बीच कोरोना संक्रमण के आकंड़ों में हुुई छेड़छाड़ के मुद्दे पर मध्यप्रदेश सरकार भी कठघरे में खड़ी दिखाई पड़ रही है। दरअसल, इंदौर में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 50 फीसदी कम आकंड़े दिखाए जाने की बात सामने आई है। भारतीय अनुसंधान चिकित्सा परिषद (आईसीएमआर) के पोर्टल पर अपलोड किए गए डाटा में बड़े पैमाने पर कोरोना मामलों की अंडर-रिपोर्टिंग की गई है।

विज्ञापन


कैसे हुआ खुलासा? 
यह खुलासा तब हुआ, जब स्थानीय अधिकारियों द्वारा जमा किए गए डाटा की तुलना आईसीएमआर और राज्य सरकार की तरफ से जारी किए गए कोरोना आंकड़ों से की गई। 1 फरवरी 2021 से 14 मई 2021 तक आईसीएमआर द्वारा जारी डाटा के अनुसार इंदौर में कुल 1,54,474 कोरोना के मामले सामने आए थे, जबकि स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार यह आंकड़ा सिर्फ 77,353 का रहा। दोनों के आंकड़ों में लगभग 50 फीसद का अंतर साफ दिखा। इसका सीधा मतलब है कि आंकड़ों से छेड़छाड़ हुआ है। मालूम हो कि आईसीएमआर के पोर्टल पर आंकड़ों को जिलाधिकारी की ओर से चढ़ाया जाता है।
विज्ञापन


पिछले 4 महीने में 25 से 60 फीसद तक मामले छुपाए गए 
रिपोर्ट के मुताबिक जिलाधिकारियों ने पिछले चार महीनों में 25 से 60 फीसद तक मामलों को छुपाया। चौंकाने वाली बात तो यह है कि इंदौर में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान (23 से 29 अप्रैल तक) सबसे अधिक (25,447) मामले सामने आए जबकि स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस अवधि तक का केवल 12,669 मरीजों का ही डाटा जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाटा घोटाले को लेकर क्या बोले अमूल्य निधि
इस मामले पर जन स्वास्थ्य अभियान के राज्य संयोजक अमूल्य निधि ने कहा कि आंकड़ों को छुपाने का असर महामारी से निपटने के लिए बनाई जा रही योजना को लागू करने पर पड़ेगा। भोपाल में स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि महामारी के दौरान जिन जिलों में अधिक कोरोना के केस सामने आए, वहां के इन मामलों को छुपाया गया। हालांकि, जैसे ही यह मामले कम आने लगे तो आंकड़े जारी कर दिए गए।

आरोपों के जवाब में इंदौर के डीएम ने भी दिया तर्क
इंदौर के कलेक्टर मनीष ने इस रिपोर्ट का खंडन करते हुए दावा किया कि आईसीएमआर और स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े अलग-अलग इसलिए हैं क्योंकि एक ही व्यक्ति का दो या उससे अधिक बार टेस्ट किया गया। साथ ही बाहर के कई लोग भी इंदौर आकर टेस्ट कराते हैं। उन्होंने कहा कि हम डाटा को अधिक सटीक बनाने का प्रयास करते हैं, लेकिन यह एक थका देने वाला काम है।


कोविड मामलों का डाटा अपलोड करने की क्या है प्रक्रिया?
इंदौर के सीएमएचओ डॉ. भूरे सिंह सैत्य ने कहा कि सैंपल लेने के बाद जिला स्वास्थ्य अधिकारी व्यक्ति का विवरण आईसीएमआर के पोर्टल पर अपलोड करते हैं और एक पेशेंट आईडी बनाते हैं। इसके बाद सैंपल को प्रयोगशालाओं में भेजा जाता है। भूरे सिंह ने बताया कि दोनों टेस्ट (आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन) के रिजल्ट सैंपल लेने के 24 घंटे के अंदर दे दिए जाते हैं। डाटा में होने वाली गड़बड़ियों पर उन्होंने कहा कि आईसीएमआर के पोर्टल पर रीयल टाइम डाटा अपलोड करने की प्रक्रिया में कमियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed