फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Cops suspended after found sleeping during night duty in MP

इंदौर: एसपी के अलर्ट के बाद भी थाने में सोते मिले पुलिसकर्मी, तीन निलंबित

Wed, 19 Jun 2019 09:07 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Wed, 19 Jun 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
Cops suspended after found sleeping during night duty in MP
नाइट ड्यूटी पर सोते मिले पुलिसकर्मी - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के इंदौर में नाइट ड्यूटी करने वाले तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। इन तीन में से दो पुलिसकर्मी सोते हुए पाए गए थे। मामले पर एसपी मोहम्मद युसूफ कुरैशी का कहना है कि सोमवार देर रात विभिन्न थानों में निरीक्षण किया गया, ताकि पुलिसकर्मियों की सजगता का पता चल सके।


loader

दरअसल, बंधन बैंक में दिनदहाड़े हुई 6 लाख की लूट के बाद एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र ने सभी थाना प्रभारियों को रात्रि गश्त में सतर्क रहने और लूट के आरोपियों की तलाश करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में सोमवार देर रात एसपी पुलिस जवानों की सक्रियता जांचने पहुंचे थे। 

जब एसपी निरीक्षण करने पहुंचे तो पुलिसकर्मी इतनी गहरी नींद में सो रहे थे कि उन्होंने एसपी तक को भी नहीं पहचाना। कुछ पुलिसकर्मी कपड़े खोलकर भी सोते पाए गए। 
 



कुरैशी ने बताया कि विजय नगर पुलिस स्टेशन में एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर विजय नागर सोते हुए पाए गए। संयोगितागंज पुलिस स्टेशन में हेड कांसटेबल अंडरगार्मेंट्स में सोते पाए गए। वहीं आजाद नगर पुलिस स्टेशन में सिपाही ड्यूटी से अनुपस्थित था। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन तीनों को निलंबित कर दिया गया है। बता दें लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसपी युसूफ कुरैशी देर रात हीरानगर, विजयनगर, तुकोगंज , संयोगितागंज सहित कई थानों के निरीक्षण पर थे। पुलिसकर्मियों को इस हाल में देखकर एसपी खुद ही चौंक गए। जिसके बाद उन्होंने जमकर फटकार भी लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed