फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Controversy started even before the statue of Emperor Mihir Bhoj

विवाद: मुरैना में सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति लगाने पर बवाल, दो गुट आपस में भिड़े, बस में तोड़फोड़

Fri, 24 Sep 2021 01:02 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 24 Sep 2021 01:02 PM IST
सार

सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति लगने से पहले ही विवाद शुरू हो गया है। मुरैना में सम्राट की जाति को लेकर गुर्जर और झत्रीय आमने- सामने हो गए हैं। गुर्जर का दावा है कि मिहिर भोज हमारी जाति के थे, जबकि, क्षेत्रीय का कहना है कि नहीं हम उनके वंशज है। हालात तनावपूर्ण होने से तीन दिनों तक मुरैना में स्कूल व कोचिंग संस्थान बंद रखने के आदेश देर रात जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
Controversy started even before the statue of Emperor Mihir Bhoj
मिहिर भोज की प्रतिमा लगने से पहले विवाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पिछले दिनों सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति लगने के बाद एक नया विवाद शुरू हो गया है। मुरैना में गुरुवार को सम्राट मिहिर भोज की जाति को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। करीब एक दर्जन युवाओं ने चलती बस रोककर तोड़फोड़ की और घंटों तक चक्काजाम किया। सम्राट मिहिर को अपनी-अपनी जाति और वंश का बताकर गुर्जर और क्षत्रिय आमने-सामने आ गए हैं।

विज्ञापन


मुरैना में सड़क जाम के बाद बानमोर में 12 से अधिक युवकों ने गुरुवार रात को मुरैना व ग्वालियर के बीच चलने वाली बसों में तोड़फोड़ की। हालांकि, उपद्रवियों की ओर से मचाए गए हंगामा पर किसी भी यात्री को चोट नहीं आने की सूचना है। वहीं, तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए जिला प्रशासन ने आगामी तीन दिनों तक मुरैना में स्कूल व कोचिंग संस्थान बंद रखने के आदेश देर रात जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन


मिहिर भोज की पट्टिका पर नाम लिखने को लेकर विवाद
मुरैना में गुरुवार को दिन में एक समुदाय के लोगों ने सड़क जाम भी किया था, प्रदर्शनकारियों ने  मिहिर भोज की पट्टिका से नाम हटाने की मांग की। एक समुदाय का कहना है कि सम्राट मिहिर भोज की पटि्टका पर जिस वर्ग का नाम लिखा है, वह गलत है, उसे हटाया जाना चाहिए। क्षत्रिय समुदाय के लोगों को कहना है कि अगर नाम नहीं हटाया गया तो आने वाले समय में इस पर प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन को हिंसा भड़कने की आशंका
मुरैना जिला प्रशासन को इस बात का अंदेशा है कि दोनों समुदाय इस बात को लेकर अड़े हुए हैं, ऐसे में हिंसा भड़क सकती है। हालात बिगड़ने से पहले ही प्रशासन ने एक आदेश जारी कर जिले के स्कूल व कोचिंग संस्थानों को तीन दिन के लिए बंद रखने का फैसला किया है। दूसरी तरफ शुक्रवार से शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। साथ ही लोगों से किसी तरह की अप्रिय घटना को अंजाम नहीं देने की अपील की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed