{"_id":"64d8788c4a23c780eaae8d6cbbe3a7e0","slug":"controversy-on-bjp-election-poster-in-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी पोस्टर में सेना प्रमुख की तस्वीर पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी पोस्टर में सेना प्रमुख की तस्वीर पर बवाल
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Mon, 11 Nov 2013 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश भाजपा के चुनावी विज्ञापन में सेना और सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह की तस्वीर के इस्तेमाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
सेना जहां इस मामले को चुनाव आयोग के साथ उठाने की सोच रहा है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने इसकी शिकायत तीनों सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से की है।
इसके अलावा कांग्रेस ने चुनाव आयोग से भी शिकायत की है। भाजपा ने अपने चुनावी विज्ञापन में सेना प्रमुख जनरल सिंह को जम्मू में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए दिखाया है।
विज्ञापन
सैन्य सूत्रों का कहना है कि सेना उचित माध्यम के जरिए इस मसले को चुनाव आयोग के साथ उठाने पर विचार कर रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि इस बारे में अंतिम निर्णय सेना हेडक्वार्टर में उच्च स्तर पर ही लिया जाएगा।
विज्ञापन
क्योंकि इस मामले में दो प्रमुख राजनीतिक पार्टियां शामिल हैं। कांग्रेस ने रविवार को चुनाव वाले मध्य प्रदेश में भाजपा के आक्रामक विज्ञापन पर आपत्ति जताई थी।
पार्टी ने सेना प्रमुख और राष्ट्र ध्वज के दुरुपयोग की शिकायत राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से की है और उनसे उचित कार्रवाई की मांग भी की है।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मीम अफजल ने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा के विज्ञापन की शिकायत के लिए चुनाव आयोग से संपर्क साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के इस विज्ञापन से कांग्रेस की नकारात्मक छवि जनता के बीच जा रही है।
पार्टी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने अपने विज्ञापन में सीमा पर हालात के बारे में गलत तथ्य पेश किए हैं।
