{"_id":"d75047bfd22dbf33805b650231b5ec3a","slug":"congress-workers-close-meenakshi-natarajan-in-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल की करीबी सांसद को किया कमरे में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल की करीबी सांसद को किया कमरे में बंद
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल
Updated Fri, 08 Nov 2013 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में टिकटों के बंटवारे से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदसौर से सांसद मीनाक्षी नटराजन को नीमच में कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
कार्यकर्ता इतने ज्यादा नाराज थे कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। कार्यकर्ता रघुराज सिंह चौरड़िया को टिकट दिए जाने का विरोध कर रहे थे।
मीनाक्षी नटराजन को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि अपने समर्थकों को टिकट दिलाने के लिए मीनाक्षी नटराजन ने काफी मशक्कत की थी।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में तोड़-फोड़
सिलवानी से आए राजेंद्र सिंह गहलोत के समर्थकों ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का दरवाजा तोड़ दिया और नेताओं के खिलाफ नारे लगाए।
ये कार्यकर्ता एक सप्ताह पहले ही भाजपा से कांग्रेस में आए देवेंद्र पटेल को टिकट दिए जाने का विरोध कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे अपनी बात रखने के लिए आए थे, लेकिन दरवाजा बंद कर लिया गया था।
विज्ञापन
उधर, कांग्रेस उपाध्यक्ष रामेश्वर नीखरा ने कहा कि यह अनुशासनहीनता के दायरे में आता है और आपत्तिजनक नारे लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
भूरिया के जिले में बागी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया के गृह जिले झाबुआ में भी बगावत के सुर तेज हो गए हैं। कांतिलाल भूरिया की भतीजी कलावती भूरिया ने बगावत का बिगुल फूंक दिया है। कलावती झाबुआ से चुनाव में खड़ी हो रही हैं।
