फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress will return to power after the byelection, says ex mp cm kamalnath

उपचुनाव के बाद सत्ता में वापसी करेगी कांग्रेस: कमलनाथ

Sun, 01 Nov 2020 03:18 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 01 Nov 2020 03:18 AM IST
विज्ञापन
Congress will return to power after the byelection, says ex mp cm kamalnath
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ - फोटो : ani

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दावा किया कि तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव के बाद कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी। कमलनाथ ने शुक्रवार रात कहा, मुझे राज्य की जनता और मतदाताओं में पूरा विश्वास है।

विज्ञापन


वे जानते हैं कि लोगों के जनादेश का सौदा कर सत्ता में आई भाजपा बीते सात महीनों में कुछ भी नहीं बदल पाई है। राज्य में किसानों की स्थिति बदतर हुई है, बेरोजगारी बढ़ी है। लोग सब कुछ समझते हैं। मध्य प्रदेश के लोग साधारण, सीधे साधे और गरीब हैं, लेकिन वे बहुत ही समझदार हैं।
विज्ञापन


उपचुनाव में सीटें जीतने की संभावना पर कमलनाथ ने कहा, मैं इस तरह की घोषणाएं करने में विश्वास नहीं करता। शिवराज सिंह चौहान इसमें माहिर हैं। अपने ‘आइटम’ वाले विवादित बयान के बाद स्टार प्रचारकों की सूची में से हटाए जाने पर उन्होंने कहा, स्टार प्रचारक कौन सी पोस्ट या पद होता है? मुझे चुनाव आयोग ने नोटिस नहीं दिया और न ही कुछ पूछा। अंतिम दो दिनों में ऐसा क्यों हुआ वे सिर्फ आयोग जानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को उपचुनाव होना है। इसमें से कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए सभी 28 सीटें जीतनी हैं, जबकि भाजपा को बहुमत हासिल करने के लिए नौ सीटें चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed