{"_id":"5bf88302bdec22417a2ec75b","slug":"congress-trying-to-joint-muslims-and-break-hindu-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस मुस्लिमों को जोड़ो, हिंदुओं को तोड़ो की कर रही है राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस मुस्लिमों को जोड़ो, हिंदुओं को तोड़ो की कर रही है राजनीति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Sat, 24 Nov 2018 04:15 AM IST
विज्ञापन
संबित पात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में अपनी सुनिश्चित हार से बौखला गई है। पार्टी मुस्लिमों को जोड़ो और हिंदुओं को तोड़ो की राजनीति कर रही है। इसी उद्देश्य से कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के अन्य नेताओं की जाति के बारे में टिप्पणी कर रहे हैं।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा व जी.वी.एल. नरसिम्हा राव ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जातिसूचक टिप्पणियां करके कांग्रेस हिंदुओं का अपमान कर रही है, जिसे प्रदेश की जनता सहन नहीं करेगी। पात्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता सीपी जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री उमा भारती की जाति के बारे में जो बयान दिया है, वह कांग्रेस की जातिवादी राजनीति का परिचायक है। जोशी ने उन्हें अपमानित करने का प्रयास भी किया है।