फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   congress_narsingh malviya_died

टिकट न मिलने पर कांग्रेस नेता ने खाया जहर

Thu, 07 Nov 2013 04:32 PM IST
जयप्रकाश पाराशर, भोपाल
जयप्रकाश पाराशर, भोपाल Updated Thu, 07 Nov 2013 04:32 PM IST
विज्ञापन
congress_narsingh malviya_died

मध्य प्रदेश के आगर में कांग्रेस नेता नरसिंह मालवीय ने टिकट नहीं मिलने के कारण जहर खाकर जान दे दी। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के जिला सचिव नरसिंह मालवीय टिकट की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


टिकट नहीं मिलने से वह दुखी थे। मालवीय को जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर उज्जैन अस्पताल ले जाया गया था। जहां उनकी मौत हो गई।
 
कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने मालवीय के परिवार को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि मालवीय को कोई और मानसिक परेशानी रही होगी।
विज्ञापन


टिकटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस में घमासान मचा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष माणक अग्रवाल ने भी उन्हें टिकट नहीं मिलने का जिम्मेदार सुरेश पचौरी को ठहराया है और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रवाल ने सुरेश पचौरी पर आरोप लगाए हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ सांठ गांठ के चलते पचौरी ने उनका टिकट कटाया है।

भाजपा छोड़कर एक सप्ताह पहले कांग्रेस में आए देवेंद्र पटेल को सिलवानी से टिकट देने के विरोध में कांग्रेसियों का एक समूह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। बुधवार को भी सीहोर से हरीश राठौर को टिकट दिए जाने का विरोध करने वाले कांग्रेसी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में घुस गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed