{"_id":"649ead9f283d5fab240b0447","slug":"congress-mla-vijayalakshmi-sadhau-s-sister-pramila-joins-bjp-takes-membership-in-presence-of-jp-nadda-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: कांग्रेस MLA विजयलक्ष्मी साधौ की बहन प्रमिला BJP में शामिल, लगाए कांग्रेस पर अनदेखी के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: कांग्रेस MLA विजयलक्ष्मी साधौ की बहन प्रमिला BJP में शामिल, लगाए कांग्रेस पर अनदेखी के आरोप
Fri, 30 Jun 2023 03:55 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 30 Jun 2023 03:55 PM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को खरगोन जिले में थे। उनकी मौजूदगी में कांग्रेस विधायक विजयलक्ष्मी साधौ की छोटी बहन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। राजनीतिक गलियारों में इसके कई कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रमिला साधौ ने भाजपा का दामन थाम लिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में उठापटक का दौर जारी है। अब खरगोन जिले के महेश्वर से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ की बहन ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। माना जा रहा है कि भाजपा का ये दांव कांग्रेस की मुसीबतें बढ़ाएगा। अगले चुनाव में उन्हें विजयलक्ष्मी के सामने खड़ा किया जा सकता है।
बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को खरगोन जिले में हैं। जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की मौजूदगी में प्रमिला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। विजयलक्ष्मी साधौ और प्रमिला साधौ के पिता भी कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा महेश्वर से विजयलक्ष्मी साधौ के सामने प्रमिला साधौ को टिकट दे सकती है।
कांग्रेस पर लगाए आरोप
प्रमिला साधौ ने कहा है कि कभी कभी परिस्थितियां और विपरीत विचार आपको सही दिशा में निर्णय लेने पर मजबूर कर देते हैं। मैंने भी आज निर्णय लिया है सही दिशा में जाने का। मुझे जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, पूरी मेहनत के साथ पूरी करूंगी। कोशिश करूंगी कि मेरे पिताजी की तरह कोई ऐसा काम कर जाऊं कि मेरे मरने के बाद भी लोग मुझे याद रखें। परिस्थितियां क्यों बनी, ये मैं वक्त आने पर बताऊंगी। कांग्रेस में अगर मेरी काबलियत, मेरी अच्छाई का आकलन सही तरीके से किया जाता, तो मैं यहां खड़ी नहीं होती।