{"_id":"5f1990b88ebc3e63785ee6ad","slug":"congress-mla-arif-masood-opposes-lockdown-in-bhopal-during-festivals","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में लॉकडाउन का कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में लॉकडाउन का कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने किया विरोध
Thu, 23 Jul 2020 06:59 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 23 Jul 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने बकरीद के दौरान भोपाल में लॉकडाउन का विरोध किया है। उन्होंने शिवराज सरकार के इस फैसले को हिटलरशाही करार दिया है। आरिफ मसूद का कहना है कि कोरोना का डर दिखाकर त्योहारों के समय बेवजह लॉकडाउन लगाना ठीक नहीं है। उन्होंने इसके खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
उन्होंने एक वीडियो संदेश के माध्यम से चेतावनी दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा, 'कोरोना का डर दिखा कर बेवजह त्योहारों पर बिना जन प्रतिनिधियों से चर्चा किए लॉकडाउन लगाना उचित नहीं।'
विज्ञापन
उन्होंने वीडियो में आगे कहा, 'इस संबंध में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिले थे। फोन पर बात की थी। उन्हें पत्र भी सौंपा था, लेकिन बिना किसी जनप्रतिनिधि से चर्चा किए बकरीद और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों के बीच भोपाल में लॉकडाउन लागू कर दिया गया। यह बहुत गलत है। हर हाल में कुर्बानी हर हाल में मध्यप्रदेश में होगी और इस कुर्बानी को रोकने का आपने जो प्रयास किया है, मैं इसकी निंदा करता हूं। मैं सोशल मीडिया पर सबसे अपील करता हूं सब इसका विरोध करिए। यह गैरलोकतांत्रिक है।'
विज्ञापन
कोरोना का डर दिखा कर बे वजहा त्योहारों पर बिना जन प्रतिनिधि यो से चर्चा किये लॉकडाऊन लगाना उचित नही pic.twitter.com/7jHcvUSUdl
— Arif Masood Official (@arifmasoodbpl) July 22, 2020
बता दें कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए 10 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया गया। लॉकडाउन 24 जुलाई की शाम से शुरू होगा जो 3 अगस्त की शाम तक रहेगा।
