{"_id":"65ec3bd77157b5b489056b08","slug":"congress-leaders-joining-bjp-is-a-strategy-to-make-modi-pm-again-says-mp-deputy-cm-gadish-deora-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कांग्रेसियों का भाजपा में आना मोदी को फिर से पीएम बनाने की रणनीति, डिप्टी सीएम देवड़ा बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कांग्रेसियों का भाजपा में आना मोदी को फिर से पीएम बनाने की रणनीति, डिप्टी सीएम देवड़ा बोले
Sat, 09 Mar 2024 04:07 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 09 Mar 2024 04:07 PM IST
सार
Khandwa News: कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने को लेकर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से कहा कि यह प्रक्रिया निरंतर चल रही है। कांग्रेस के बहुत सारे साथी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भाजपा के प्रति हिंदुस्तान की जनता का अपार उत्साह है और पीएम मोदी के प्रति अटूट विश्वास है।
विज्ञापन
पमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा खंडवा पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा शनिवार सुबह खंडवा जिले पहुंचे। जहां उन्होंने मूंदी नगर स्थित मांधाता विधायक नारायण पटेल के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। जिसके बाद वे खंडवा विधायक कंचन तनवे के निवास पर भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के भाजपा में शामिल होने को लेकर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा दिल्ली के सिंहासन पर बैठाने की रणनीति है। बता दें कि शनिवार सुबह कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत 13 नेता भाजपा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
दिल्ली के सिंहासन पर मोदी को बैठाने चल रहे ये सब कार्यक्रम
कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने को लेकर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से कहा कि यह प्रक्रिया निरंतर चल रही है। कांग्रेस के बहुत सारे साथी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भाजपा के प्रति हिंदुस्तान की जनता का अपार उत्साह है और पीएम मोदी के प्रति अटूट विश्वास है। मोदी प्रधानमंत्री के रूप में दिल्ली के सिंहासन पर बैठेंगे, इसी सिलसिले में यह सब कार्यक्रम चल रहे हैं।
विज्ञापन
