फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress leader Vivek Tankha said in Ratlam, BJP is trying to stop the voice of Rahul Gandhi

Ratlam News: कांग्रेस नेता विवेक तंखा बोले, राहुल जी की आवाज बंद करने का प्रयास कर रही भाजपा

Sun, 26 Mar 2023 02:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 26 Mar 2023 02:25 PM IST
सार

रतलाम में कांग्रेस सांसद विवेक तंखा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाए जाने और उनकी संसद सदस्यता निरस्त किए जाने को लेकर भाजपा पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह बीजेपी का राजनीतिक तरीका है। राहुल जी को घेरने के लिए किया है।

विज्ञापन
Congress leader Vivek Tankha said in Ratlam, BJP is trying to stop the voice of Rahul Gandhi
कांग्रेस नेता विवेक तंखा ने भाजपा पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के रतलाम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसदी जाने पर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा राहुल जी की आवाज बंद करने का प्रयास कर रही है। राहुल जी न तो किसी से डरते हैं और न झुके हैं। 160 सालों में दो साल की सजा 504 धारा में आज तक किसी न्यायालय ने नहीं दी, जो कि सबसे अधिक है। यह अनहोनी है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता विवेक तंखा रतलाम जिले के जावरा में कांग्रेस नेता डीपी धाकड़ की ओर से आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान वह जब रतलाम से गुजरे तो हाईवे पर कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


इस दौरान विवेक तंखा ने कहा कि राहुल गांधी को सुनाई गई सजा राजनीतिक और लीगल मुद्दा है। उन्होंने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाए जाने और उनकी संसद सदस्यता निरस्त किए जाने को लेकर भाजपा पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह बीजेपी का राजनीतिक तरीका है। राहुल जी को घेरने के लिए किया है, लेकिन पूरा विपक्ष राहुल जी के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed