फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   congress leader targeted BJP State President and Minister Scindia fiercely

Madhya Pradesh: सिंधिया के जाने से शोषण मुक्त हुए कांग्रेस नेता, भाजपा पर जमकर साधा निशाना

Wed, 27 Jul 2022 11:46 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 27 Jul 2022 11:46 AM IST
सार

कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधा। पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बीडी शर्मा घर नहीं बचा पाए।
 

विज्ञापन
congress leader targeted BJP State President and Minister Scindia fiercely
कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर के अल्प प्रवास पर पहुंचे मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बीडी शर्मा अपना घर नहीं बचा पाए। मुरैना उनकी पैतृक संपत्ति और परिवार है, जो व्यक्ति अपना घर नहीं बचा सकता है उन्हें सीख और प्रवचन देने का अधिकार नहीं हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने केंद्रीय मंत्री सिंधिया पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ग्वालियर न सिंधिया का गढ़ था और न ही प्रचार तंत्र। जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी फर्जी प्रचार तंत्र के सहारे देश में विकास का नमूना पेश कर रही है उसी प्रकार सिंधिया अपने प्रचार तंत्र के माध्यम से नेता थे। जनता ने उनकी हैसियत बता दी है। उन्होंने कहा कि सिंधिया कहां है उनकी ताकत कहां हैं अगर सिंधिया होते तो अपने प्रतिनिधि से कैसे हार गए उनका कोई बर्चस्व नही है उनके जाने से कांग्रेस नेता शोषण मुक्त हो गई हैं।
विज्ञापन


वहीं, प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए बोले कि मोदी ने जो अच्छे दिन की बात कही थी अच्छे दिन आए क्या? दो करोड़ लोगों को रोजगार मिला क्या?  पंद्रह लाख रुपये लोगों के खाते में आए क्या? ..काला धन वापस आया क्या?..महिलाओं और बच्चियों पर अत्याचार बलात्कार बंद हुए। सबसे ज्यादा अत्याचार और बलात्कार मध्य प्रदेश में हो रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सुशासन की बात करते हैं यह कैसा सुशासन है इसका जवाब जनता को चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed