{"_id":"5b1bdaf64f1c1b614d8b582c","slug":"congress-leader-save-hardik-patel-with-revolver-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्दिक को बचाने के लिए कांग्रेस नेता ने निकाली रिवॉल्वर, वीडियो वायरल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्दिक को बचाने के लिए कांग्रेस नेता ने निकाली रिवॉल्वर, वीडियो वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पनागर
Updated Sat, 09 Jun 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के साथ एक कार में मौजूद कांग्रेस नेता संजय यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह रिवॉल्वर ताने नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल मध्यप्रदेश के पनागर में किसान सम्मेलन में हिस्सा लेने आए हार्दिक को जमकर विरोध किया गया। इस दौरान उनपर जमकर अंडे फेंके गए और काले झंडे दिखाए गए। उनके साथ कांग्रेस नेता संजय यादव भी मौजूद थे। हार्दिक को घिरता देख कांग्रेस नेता ने रिलॉल्वर निकाल कर उनका विरोध कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ दिया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में साफ देखा गया कि जब हार्दिक का काफिला पनागर में पहुंचा तो वहां कुछ युवकों ने हाथ में अंडे और काले झंडे लेकर उनका जमकर विरोध किया। इस दौरान पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने की कोशिश करते हैं इस बीच कांग्रेस नेता अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालते हैं और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ देते हैं। जिसके बाद इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हुआ।
विज्ञापन
वहीं इस घटना पर हार्दिक ने कहा कि 'जबलपुर से पनागर जाते समय मेरे काफिले हमला किया गया। अंडे फेंके गए काले झंडे दिखाए गए लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं।'
