फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress leader Rajendra Yaduvanshi assassination

मध्यप्रदेश: सीएम कमलनाथ के गृह जिले में कांग्रेस नेता की हत्या

Wed, 30 Jan 2019 05:59 PM IST
अमित मंडल भाषा, छिंदवाड़ा
भाषा, छिंदवाड़ा Published by: अमित मंडल Updated Wed, 30 Jan 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Rajendra Yaduvanshi assassination
कांग्रेस परिवर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा में मंगलवार की रात अज्ञात हमलावरों ने कांग्रेस के सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र यदुवंशी (35) की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी।  

विज्ञापन

परासिया के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) अशोक तिवारी ने बुधवार को बताया कि राजेंद्र यदुवंशी की उस वक्त रेलवे पुलिया के पास हत्या की गई, जब वह परासिया से ईडीसी कैम्प स्थित अपने घर की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। वह परासिया सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अज्ञात हमलावरों ने पहले उन पर बेस बाल के बल्ले से हमला किया और जब वह चलती मोटरसाइकिल से नीचे गिर गये, तब उसके बाद धारदार हथियार से प्रहार किया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गये। तिवारी ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल पर बेस बॉल का टूटा हुआ बल्ला और धारदार हथियार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। तिवारी ने बताया कि पुलिस ने दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed