भाजपा विधायक की विंध्य को अलग राज्य बनाने की मांग पर बोले कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल- ‘बनना चाहिए विंध्य प्रदेश’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में विंध्य को अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर सियासत तेज होती नजर आ रही है। भाजपा विधायक की विंध्य को अलग राज्य बनाने की मांग के बाद अब कांग्रेस को एक बार फिर राज्य में सियासत चमकाने का मौका मिल गया है।
दरअसल, मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल ने कहा है कि वह भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी की विंध्य को अलग राज्य बनाने की मांग का समर्थन करते हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस भी चाहती है कि विध्य प्रदेश बने, जिससे वहां का सालों से रुका विकास फिर स शुरू हो सके।
विंध्य प्रदेश बनना चाहिए। जितने छोटे प्रदेश होंगे उतना विकास ज्यादा होगा। कांग्रेस पार्टी नारायण त्रिपाठी की इस मांग का समर्थन करती है। हम चाहते हैं की विंध्य प्रदेश बने जिससे वहां का विकास जो सालों से रुका है, वो हो सके: मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल pic.twitter.com/HDtLzX758T
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2021
नारायण त्रिपाठी की मांग के बाद कांग्रेस को भी इस मुद्दे पर राजनीति करने का मौका मिल गया है। अग्रवाल ने कहा कि जितने छोटे प्रदेश होंगे, उतना ही विकास ज्यादा होगा।
बता दे, मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री मोदी को हाल ही में चिट्ठी लिखकर अलग से विध्य प्रदेश बनाने की मांग रखी थी। उनकी यह मांग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के लिए मुसीबत बनती जा रही है।
इस मुद्दे पर आवाज उठाए जाने के बाद उन्हें प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने तलब भी किया था, लेकिन फिर भी वह लगातार विंध्य प्रदेश बनाए जाने की मांग पर अडिग हैं।
