फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress leader Digvijay Singh today concluded his over six-month-long 'Narmada Yatra'

दिग्विजय ने खत्म की नर्मदा यात्रा, BJP सरकार के भ्रष्टाचार से जुड़े कई सबूत जुटाए

Mon, 09 Apr 2018 05:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Mon, 09 Apr 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Digvijay Singh today concluded his over six-month-long 'Narmada Yatra'
वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की छह महीने से अधिक लंबी चली नर्मदा परिक्रमा यात्रा सोमवार को मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के बरमान घाट पर समाप्त हो गई। बता दें कि 70 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्नी अमृता राय के साथ इसी बरमान घाट से पिछले साल 30 सितंबर को नर्मदा पूजन के बाद यह यात्रा शुरू की थी।
विज्ञापन



दिग्विजय, अमृता और पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, नारायाण सिंह अमलाबे सहित उनके कई समर्थक नर्मदा नदी के किनारे करीब 3,300 किलोमीटर की लंबी यात्रा के बाद सोमवार को सुबह बरमान घाट पहुंचे। घाट पर पहुंचने के बाद दिग्विजय सिंह और पत्नी अमृता राय ने यात्रा पूरी होने से जुड़े कई धार्मिक कर्मकांड भी किए। 
विज्ञापन


इस दौरान दिग्विजय को शुभकामनाएं देने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव एवं अन्य पार्टी नेताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे। कांग्रेस का दावा है कि यात्रा के दौरान दिग्विजय ने प्रदेश की भाजपा सरकार के शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार से जुड़े कई सबूत जुटाए हैं। कांग्रेस के मुताबिक, जल्द ही इन सबूतों को जनता के सामने लाया जाएगा। इस यात्रा में दिग्विजय ने मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 110 सीटों को कवर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed