फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress Leader Digvijay Singh says, BJP can not win a single election without the help of EVMs

भाजपा को ईवीएम की मदद न मिले तो वह किसी चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सकती : दिग्विजय

Fri, 14 Feb 2020 03:10 AM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, गुना (मध्यप्रदेश)
पीटीआई, गुना (मध्यप्रदेश) Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 14 Feb 2020 03:10 AM IST
विज्ञापन
Congress Leader Digvijay Singh says, BJP can not win a single election without the help of EVMs
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को कहा कि भाजपा हर बात में हिंदू-मुसलमान का भेद कर देती है इसलिए दिल्ली विधानसभा चुनाव में लोगों ने उसके खिलाफ नाराजगी प्रकट की है और कांग्रेस का पूरा वोट भी भाजपा को हराने में लग गया। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अगर भाजपा को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की मदद न मिले तो वह किसी चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सकती है।

विज्ञापन


सिंह ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए एक सवाल के उत्तर में कहा, ‘इनके (भाजपा के) द्वारा चलाया गया जो नागरिकता अभियान है। हर चीज को वो हिंदू-मुसलमान कर देते हैं। उसके खिलाफ लोगों ने नाराजगी प्रकट की है और पूरा कांग्रेस का वोट भी भाजपा को हराने में लग गया।’ हाल ही में कुछ प्रदेशों में भाजपा की पराजय के सवाल पर सिंह ने कहा, अगर ईवीएम की मदद इनको न मिले तो कोई चुनाव नहीं जीत रहे ये लोग।
विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस के सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘पहले तो सब्सिडी खत्म कर दी फिर लोगों से कहा कि तुम भी सब्सिडी वापस कर दो। अब जब गैस के भाव अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में घट रहे हैं तो इन्होंने बढ़ा दिए। केवल अपना घाटा पूरा करने के लिए उपभोक्ताओं पर इन्होंने ये भार डाल दिया और यही (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी जी जब कांग्रेस सरकार थी, थोड़ा-सा बढ़ जाता था तो दुनिया भर की अनर्गल बातें करते थे। (केंद्रीय मंत्री) स्मृति ईरानी धरने पर बैठ जाती थीं।’ उन्होंने आगे सवाल किया कि अब कहां है ये लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed