फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress Digvijaya Singh attack BJP Narasimha Rao and Amit Malviya over ISI handler statements

भाजपा नेताओं के आईएसआई जासूस बताने पर भड़के दिग्विजय, कहा- मानहानि का नोटिस भेजूंगा

Thu, 20 Feb 2020 08:56 AM IST
आसिम खान एएनआई, भोपाल
एएनआई, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Thu, 20 Feb 2020 08:56 AM IST
विज्ञापन
Congress Digvijaya Singh attack BJP Narasimha Rao and Amit Malviya over ISI handler statements
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेताओं के आईएसआई हैंडलर वाले बयान पर पलटवार किया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि भाजपा के प्रवक्ता नरसिम्हा राव और अमित मालवीय ने मुझपर आईएसआईएस का हैंडलर होने का आरोप लगाया है। अगर ऐसा है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह अक्षम हैं क्या, मुझे गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? मैं उन दोनों (राव और मालवीय) को मानहानि का नोटिस भेजूंगा।

विज्ञापन



 


बता दें कि भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने बुधवार को कहा था कि हम कांग्रेस के हिंदू आतंक के विचार और लश्कर और आईएसआई की 26/11 की रणनीति के बीच एक संबंध देख सकते हैं। क्या भारत का कोई व्यक्ति आईएसआई को आतंकवादियों को हिंदू पहचान दिलाने में मदद कर रहा है? क्या दिग्विजय सिंह हैंडलर के रूप में काम कर रहे थे? इसका जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने दिग्विजय सिंह का एक वीडियो शेयर किया और लिखा, 26/11 के आतंकी हमले के तुरंत बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बॉलीवुड के चीयरलीडर्स के साथ एक बुक लॉन्च पर आरएसएस को दोषी ठहराया था और कहा था कि इस किताब में कहीं भी आप 26/11 में पाकिस्तानी आतंकवादियों की संलिप्तता नहीं देख सकते। उन्होंने वही कहा जो पाकिस्तान चाहता था?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed