भाजपा नेताओं के आईएसआई जासूस बताने पर भड़के दिग्विजय, कहा- मानहानि का नोटिस भेजूंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेताओं के आईएसआई हैंडलर वाले बयान पर पलटवार किया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि भाजपा के प्रवक्ता नरसिम्हा राव और अमित मालवीय ने मुझपर आईएसआईएस का हैंडलर होने का आरोप लगाया है। अगर ऐसा है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह अक्षम हैं क्या, मुझे गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? मैं उन दोनों (राव और मालवीय) को मानहानि का नोटिस भेजूंगा।
Digvijaya Singh, Congress: I received info that BJP spox Narasimha Rao & Amit Malviya accused me of being an ISI mole. If that is the case then PM Modi & Amit Shah are incompetent, why haven't I been arrested? I will send both of them (Rao & Malviya) defamation notice. (19.02.20) https://t.co/APlAnLzS8c pic.twitter.com/OyEwfFSYY8
— ANI (@ANI) February 19, 2020विज्ञापन
बता दें कि भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने बुधवार को कहा था कि हम कांग्रेस के हिंदू आतंक के विचार और लश्कर और आईएसआई की 26/11 की रणनीति के बीच एक संबंध देख सकते हैं। क्या भारत का कोई व्यक्ति आईएसआई को आतंकवादियों को हिंदू पहचान दिलाने में मदद कर रहा है? क्या दिग्विजय सिंह हैंडलर के रूप में काम कर रहे थे? इसका जवाब देना चाहिए।
वहीं, भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने दिग्विजय सिंह का एक वीडियो शेयर किया और लिखा, 26/11 के आतंकी हमले के तुरंत बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बॉलीवुड के चीयरलीडर्स के साथ एक बुक लॉन्च पर आरएसएस को दोषी ठहराया था और कहा था कि इस किताब में कहीं भी आप 26/11 में पाकिस्तानी आतंकवादियों की संलिप्तता नहीं देख सकते। उन्होंने वही कहा जो पाकिस्तान चाहता था?
