फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress coming to power will return the 10-year fee for other examinations, including vyapam

मध्य प्रदेश: कमलनाथ बोले- सत्ता में आते ही व्यापमं सहित अन्य परीक्षाओं की 10 साल की फीस लौटाएंगे

Wed, 29 Aug 2018 01:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Wed, 29 Aug 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
Congress coming to power will return the 10-year fee for other examinations, including vyapam
कमल नाथ
मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में हमारी पार्टी सत्ता में आती है तो 2008 से 2018 तक हुई व्यापमं, पीईटी, डीमैट सहित विवादों में रही अन्य परीक्षाओं की फीस छात्रों को लौटाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे करीब 15 लाख छात्र हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हम सत्ता में आते ही तत्काल पेट्रोल-डीजल पर लगने वाला वैट भी घटाएंगे। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार को अब तक दाम घटा देने चाहिए थे। बता दें कि इसी साल राज्य में चुनाव होने वाले हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में 15 साल से भाजपा की सरकार है। यहां पहले तो बिजली के बिल ज्यादा वसूल लिए गए और बाद में उन्हें माफ कर दिया गया। इनका मन साफ होता तो ऐसा नहीं होता। मुख्यमंत्री जनआशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। अगर यह काम करते तो इन्हें आशीर्वाद मांगने की जरूरत नहीं पड़ती। भाजपा सरकार ने राज्य में जनता के पैसे का दुरुपयोग किया है। जनआशीर्वाद यात्रा में अधिकारियों को भीड़ लाने को कहा जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में अपराध बढ़ता जा रहा है। यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। समाज का हर वर्ग परेशान है। मध्य प्रदेश की अर्थ व्यवस्था चौपट हो गई है। कमलनाथ ने कहा कि गठबंधन के लिए बसपा, गोंगपा, सपा आदि पार्टियों से बात चल रही है। हम सर्वे करा रहे हैं। जल्दी ही प्रत्याशी तय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस घोषणा पत्र नहीं वचन पत्र जारी करेगी। जो भी हम कहेंगे उसे पूरा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed