फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress and Samajwadi Party will be alliance in Madhya Pradesh: Akhilesh

मध्य प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में होगा गठबंधन : अखिलेश

Fri, 20 Jul 2018 01:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Fri, 20 Jul 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
Congress and Samajwadi Party will be alliance in Madhya Pradesh: Akhilesh

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश में उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि मैं इसी पर बात करने के लिए यहां आया हूं। बृहस्पतिवार को दो दिन की यात्रा पर भोपाल पहुंचे अखिलेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव और यूपी के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान सपा पदाधिकारियों के साथ भी उनकी बैठक होगी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सपा मध्य प्रदेश में विधानसभा का चुनाव पहले भी लड़ती रही है। हालांकि बुंदेलखंड के कुछ हिस्से को छोड़कर उसका सूबे में कोई विशेष प्रभाव नहीं है। बुंदेलखंड में भी उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे टीकमगढ़ और हाल ही में बने निवाड़ी जिले में पार्टी का वोट बैंक है। सपा ने सबसे अच्छा प्रदर्शन 2003 के चुनाव में किया था, जब उसके सात विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे थे।
विज्ञापन


इस चुनाव में लगभग नौ फीसदी वोट लेकर उसने राजनीतिक प्रेक्षकों को भी चौंकाया था। लेकिन इसके बाद प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा और वोटों में हिस्सेदारी भी गिरती गई। 2008 में सपा का वोट घटकर 2 प्रतिशत हो गया और उसका एक विधायक ही रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले चुनाव यानी 2013 में तो उसे एक एमएलए भी नहीं मिला और वोट का प्रतिशत भी एक से कम हो गया। यही वजह है कि बृहस्पतिवार को मीडिया से मुखातिब अखिलेश ने कहा कि सपा को मध्य प्रदेश में काफी काम करना है।


हम वहीं अपने उम्मीदवार उतारेंगे, जहां जीत की संभावना होगी। कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना तलाशने ही आए हैं। यह तय है कि हम मिलकर चुनाव लडे़ंगे । गठबंधन का स्वरूप कैसा होगा, कांग्रेस नेताओं के साथ बातचीत के बाद ही सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed