{"_id":"fa0bbbfa-bb26-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"congress-adopts-boy-who-gave-newspaper-to-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल को फ्री अखबार देने वाले को कांग्रेस ने गोद लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल को फ्री अखबार देने वाले को कांग्रेस ने गोद लिया
भोपाल/एजेंसी
Updated Sun, 12 May 2013 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को फ्री में अखबार देने वाले दस वर्षीय कौशल शाक्य को मध्य प्रदेश कांग्रेस ने गोद ले लिया है।
विज्ञापन
अध्यक्ष कांति लाल भूरिया ने शाक्य को हर माह एक हजार रुपए देने की घोषणा की।
भूरिया ने कौशल और उसके पिता दुलीचंद शाक्य का स्वागत भी किया है।
इसी तरह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साजिद अली ने दुलीचंद को अपने कालेज में चपरासी की नौकरी देने की घोषणा की है।
उल्लेखनीय है कि गत 25 अप्रैल को राहुल गांधी जब कार से राजा भोज एयरपोर्ट जा रहे थे तो कौशल उनके नजदीक जाकर उन्हें फ्री में अखबार दिया।
दरअसल पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाला कौशल अखबार बेचा करता है। राहुल के पास जाकर कौशल ने उनसे अखबार खरीदने को कहा था।
राहुल ने अखबार खरीदा और बदले में एक हजार का नोट दिया। लेकिन कौशल ने राहुल को पैसे लौटा दिए और कहा कि उसके पास छुट्टे नहीं है। बाद में उसने राहुल को फ्री में अखबार दे दिया।
कौशल से खुश होकर राहुल ने थोड़ी देर उससे बात भी की। कौशल ने राहुल को बताया कि वह पढ़ लिखकर डॉक्टर बनना चाहता है।
