फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Cong alleges BJP leaders for distributing liquor among voters in Bagli Assembly segment

देवास: भाजपा नेता बांट रहे शराब... कांग्रेस ने वीडियो जारी कर किया ट्वीट-शर्म करो शिवराज

Thu, 28 Oct 2021 05:44 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 28 Oct 2021 05:44 PM IST
सार

खंडवा लोकसभा सीट की बागली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर शराब बांटने के आरोप लगाए। शराब से भरी गाड़ी भी पकड़ी। भाजपा नेताओं ने इन आरोपों को गलत बताया है।

विज्ञापन
Cong alleges BJP leaders for distributing liquor among voters in Bagli Assembly segment
बागली में पकड़ाई शराब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में 30 अक्टूबर को खंडवा लोकसभा सीट के साथ-साथ तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव है। इसके लिए प्रचार बुधवार शाम 6 बजे थम गया था। इसके बाद बिना शोर-शराबे का प्रचार जारी है। अब शराब बांटने जैसे मामले सामने आ रहे हैं। भाजपा-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गया है। गुरुवार को खंडवा लोकसभा सीट की बागली विधानसभा क्षेत्र में ऐसा ही हुआ। कांग्रेस ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष और जिला महामंत्री पर शराब बांटने के आरोप लगाए। शराब से भरी गाड़ी भी पकड़ी। भाजपा नेताओं ने इन आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बागली विधानसभा के श्यामनगर में शराब से भरी एक गाड़ी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक पटेल व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने पकड़ा। काफी देर तक गहमागहमी हुई। इसके बाद कांग्रेस ने कुछ वीडियो जारी किए जिसमें शराब की गाड़ी के साथ भाजपा जिला महामंत्री पोपेंद्रसिंह बग्गा और मंडल अध्यक्ष टिकेंद्रप्रताप सिंह दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि दोनों मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब बांट रहे हैं। जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने बताया कि उक्त मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस प्रशासन के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया है।
विज्ञापन


आरोप गलत, हम तो बाद में गए थे
इस मामले में भाजपा जिला महामंत्री पोपेंद्रसिंह बग्गा ने कहा कि कांग्रेस झूठे आरोप लगा रही है। हम तो मौके पर बाद में गए थे, पहले कांग्रेस वाले वहां थे। शराब खुद बंटवा रहे हैं और आरोप हम पर लगा रहे हैं। हमने जिला व प्रदेश पदाधिकारियों को सूचना दे दी है। कांग्रेस ने इस मामले में ट्वीट कर भाजपा सरकार को घेरा है। कांग्रेस नेताओं ने यहां तक कहा है कि स्थानीय प्रशासन भाजपा के दबाव में है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed