{"_id":"f7c480301dccdc91bd3cd0d792e11149","slug":"condition-of-toilet-making-than-wife-agree-to-return-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज बीवी बोली, टॉयलेट बनेगा तभी जाऊंगी ससुराल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज बीवी बोली, टॉयलेट बनेगा तभी जाऊंगी ससुराल
अमर उजाला, इंदौर
Updated Wed, 25 Dec 2013 08:44 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के देवास जिले में खुले में शौच की मजबूरी से होने वाली शर्मिंदगी और परेशानी के चलते अपने पति को छोड़कर मायके में रह रही दलित महिला के सामने उसके पति को आखिरकार झुकना पड़ा।
विज्ञापन
सविता के पति ने जब अदालत के सामने वादा किया कि वह अपने घर में शौचालय बनवाएगा, तभी वह ससुराल लौटने को राजी हुई। देवास के मुंडलाना में रहने वाले देवकरन मालवीय (30) का करीब सात साल पहले सविता (27) के साथ विवाह हुआ था।
विज्ञापन
सविता का लगभग तीन साल पहले पति से विवाद हुआ, तो वह अपने दोनों बच्चों के साथ मायके चली गयी। उसने भरण पोषण का खर्च पाने के लिए देवास की एक अदालत में अपने पति के खिलाफ मुकदमा भी दायर कर दिया।
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट ने जब पति-पत्नी को समझाने के लिए उनके बीच सुलह वार्ता कराई, तो पता चला कि इस दंपति के बीच विवाद की जड़ उनके घर में शौचालय का न होना है।
इस पर पति देवकरन ने 10 जनवरी की अगली सुनवाई से पहले घर में शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया। सविता ने पेशकश की कि यदि उसका पति अपने घर पक्का शौचालय बनवा लेता है, तो वह ससुराल लौटकर उसके साथ रहने को तैयार है।
