फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Comment against the country in MP: Qawwal in Rewa said - India will not even be known, Rameshwar said - stay in your position

MP में देश के खिलाफ टिप्पणी: रीवा में कव्वाल ने कहा- हिंदुस्तान का पता भी नहीं चलेगा, रामेश्वर बोले- औकात में रहो

Wed, 30 Mar 2022 07:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 30 Mar 2022 07:01 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक कव्वाल ने हिंदुस्तान को गायब कर देने का विवादित बयान दिया है। इस पर पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने पलटवार करते हुए कव्वाल को अपनी औकात में रहने की बात कही है।

विज्ञापन
Comment against the country in MP: Qawwal in Rewa said - India will not even be known, Rameshwar said - stay in your position
हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा जिले में इस्लामिक पर्व के कार्यक्रम में एक कव्वाल ने हिंदुस्तान को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी है। रीवा के मनगंवा में कव्वाली के कार्यक्रम में कव्वाल नवाज शरीफ ने मोदी, योगी, शाह का नाम लेकर देश के खिलाफ बात की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

इसमें कव्वाल कह रहा है कि मोदी जी कहते हैं हम हैं, योगी जी कहते हैं हम हैं, अमित शाह कहते हैं हम हैं, मगर हैं कौन, कौन हैं, अगर गरीब नवाज चाह लें न, तो हिंदुस्तान का पता ही नहीं चलेगा कि कहां पर बसा था, कहां पर था। हां, ये वलियों का वो मुकाम है कि अगर नजर फेर लेते हैं तो पूरे शहर वीरान कर देते हैं। जरा हिस्ट्री पढ़ लो तो पता चल जाएगा।
विज्ञापन

 
कव्वाल की टिप्पणी पर पूर्व प्रोटेम स्पीकर और विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मेरा कव्वाल से कहना है कि कव्वाली करो और पेट भरो। भारत को मार्गदर्शन मत बताओ। खुदा मत बनो। कव्वाल हो तो कव्वाल की औकात में रहो। यहां उनका पता नहीं चलेगा जो फालतू के मुगालते पाले हुए हैं। देश के खिलाफ किसी को मुगालते नहीं पालना चाहिए। भारत के भगवान राम, कृष्ण, महावीर,गौतम बुद्ध, गुरुनानक ने धरती की पूजा की है। देश की धरती महान है। यह भारत माता है। गरीब नवाज हों या दूसरे नवाज हों। सब नवाजों को सावधानी से समझ लेना चाहिए, यह भारत भूमि है। यहां देवता भी अपनी इच्छा से पैदा नहीं हो सकते। भूमि के आदेश के अनुसार इस धरती पर देवता पैदा हुए हैं। इसलिए जिस भारत के लोग चाह लेंगे, उस दिन कौन नवाज कहां होगा यह पता ही नहीं चलेगा। रामेश्वर ने कहा कि कार्यक्रम आयोजित करने वाले और कव्वालों से कहूंगा गरिमा में रहो छेड़ो मत। रामेश्वर ने उन्होंने कठोर कार्यवाही की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed