फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Collector Rajesh Batham took charge

Ratlam: कलेक्टर राजेश बाथम ने कार्यभार किया ग्रहण, कहा- प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा जिले में विकास

Mon, 11 Mar 2024 05:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 11 Mar 2024 05:45 PM IST
सार

Ratlam: जिले के नए कलेक्टर के रूप में राजेश बाथम रतलाम पहुंचे। यहां कार्यभार संभालने के पहले वे कालका माता मंदिर पहुंचे। यहां माता के दर्शन के बाद वे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां अधिकारियों ने नवागत कलेक्टर का स्वागत किया, जिसके पश्चात कलेक्टर राजेश बाथम ने अपना कार्यभार ग्रहण किया। 

विज्ञापन
Collector Rajesh Batham took charge
कलेक्टर राजेश बाथम ने कार्यभार किया ग्रहण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम जिले के नवागत कलेक्टर सोमवार को रतलाम पहुंचे। यहां जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर आर एस मंडलोई, संयुक्त कलेक्टर अनिल भाना, एसडीएम संजीव कुमार पांडे, महिला एवं बाल विकास अधिकारी रजनीश सिन्हा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने कलेक्टर बाथम का स्वागत किया। जिसके बाद वे अपने कक्ष में पहुंचे और कार्यभार ग्रहण किया।

विज्ञापन


इस दौरान नवागत कलेक्टर राजेश बाथम ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज ज्वॉइन किया है। पहले में जिले की भौगोलिक स्थिति समझ लूं जान लूं की यहां की क्या प्राथमिकता है। उस अनुसार अच्छे से अच्छा कार्य किया जाएगा। लोकसभा चुनाव को लेकर कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्य किया जाएगा। मैंने जानकारी ली थी कि यहां की टीम ने पिछली बार भी चुनाव शांति पूर्ण संपन्न करवाए थे। मुझे आशा है कि इस बार भी उसी तरह शांति पूर्ण रुप से चुनाव सम्पन्न करवाए जाएंगे।  

विज्ञापन


राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम बनाया
गौरतलब है कि शनिवार रात मप्र शासन ने प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर किए थे। जिसमें रतलाम के पूर्व कलेक्टर भास्कर लक्षकार का तबादला कर उन्हें भोपाल में प्रबंध संचालक, राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम बनाया है। वहीं नवागत कलेक्टर राजेश बाथम अपर आयुक्त (राजस्व) उज्जैन संभाग के पद पर पदस्थ थे, जिनका रतलाम जिला कलेक्टर के रूप में स्थानांतरण किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed