फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Shivraj will start Gaurav Yatra from the birth place of Tantya Bhil in the break of Rahul Gandhi

जोड़-तोड़ की राजनीति: राहुल की तोड़ में टंट्या भील की जन्मस्थली से CM शिवराज की गौरव यात्रा, जानें सियासी मायने

Wed, 23 Nov 2022 09:55 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 23 Nov 2022 09:55 AM IST
सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज मध्यप्रदेश में प्रवेश कर जाएगी। इससे पहले ही प्रदेश की राजनीति में आदिवासी वोटों के ध्रुवीकरण को लेकर बीजेपी ने बड़ा दांव खेला है।

विज्ञापन
CM Shivraj will start Gaurav Yatra from the birth place of Tantya Bhil in the break of Rahul Gandhi
सीएम शिवराज और राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश में प्रवेश से पहले ही प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जननायक टंट्या भील के जन्म स्थान पर जाएंगे। ऐसे में अब बीजेपी को भी आदिवासी वोट बैंक के खिसकने का डर सताने लगा है। बीजेपी भी टंटया भील की जन्मस्थली से जनजाति गौरव यात्रा निकालने वाली है। इस यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित चार मंत्री शामिल होंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में स्थित जननायक टंट्या भील के जन्म स्थान बड़ौदा अहीर जाने वाले हैं। राहुल गांधी 24 नवंबर बड़ौदा अहीर जाएंगे। लेकिन उससे पहले 23 तारीख को भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासी वोट बैंक बचाने के लिए गौरव यात्रा का आयोजन किया है। इस गौरव यात्रा में शामिल होने सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पंधाना आएंगे। इतना ही नहीं, शिवराज सिंह के साथ उनके चार मंत्री भी इस यात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पंधाना से विधायक राम दगोरे ने कहा कि यह राजनीतिक यात्रा नहीं है। यह पहले से प्रस्तावित थी। हमें जननायकों की याद चुनाव में ही नहीं, बल्कि साल भर आती है। जबकि कांग्रेस उन्हें चुनाव के समय ही याद करती है। आज जब चुनाव हैं, ऐसे में राहुल गांधी को भगवान बिरसा मुंडा, जननायक टंट्या भील की याद आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Shivraj will start Gaurav Yatra from the birth place of Tantya Bhil in the break of Rahul Gandhi
बीजेपी निकालेगी गौरव यात्रा - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी जनजाति गौरव का पहले भी सम्मान करती आई है और आज भी सम्मान करती है और आगे भी करती रहेगी। कांग्रेस को पहले से जनजाति गौरव के बारे में सोचना चाहिए था। लेकिन अब आदिवासी समाज जाग चुका है। यह तो साफ है कि आदिवासियों के साथ कौन है, कौन नहीं है। जब टंट्या मामा को कोई पूछता नहीं था, उस समय हमारी सरकार ने उनका स्मारक बनवाया। जनजातीय नायकों को उनका सम्मान दिया। ऐसे में कांग्रेस को कोई अधिकार नहीं है कि वह उनके बारे में बात करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed