फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Shivraj Singh Chouhan inaugurated construction works in Sehore

MP News: सिहोर में सीएम ने किया निर्माण कार्यों का लोकार्पण; बोले- लाडली बहना योजना है जिंदगी बदलने का मिशन

Sat, 19 Aug 2023 09:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 19 Aug 2023 09:47 PM IST
सार

सिहोर में रामलखन सेतु के लोकार्पण के साथ 63 करोड़ 49 लाख रुपये के कार्यों का भूमि-पूजन और 67 करोड़ 63 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का सीएम शिवराज चौहान ने किया लोकार्पण।

विज्ञापन
CM Shivraj Singh Chouhan inaugurated construction works in Sehore
सिहाेर में शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लोग जो कहते हैं वह सरकार करती है। लाडली बहना जैसी योजना जिंदगी बदलने का मिशन है, जिसने बहनों की जिंदगी बदल दी। मुख्यमंत्री चौहान सीहोर जिले के छीपानेर में छोटे छीपानेर से बड़े छीपानेर को जोड़ने वाले रामलखन सेतु के लोकार्पण के साथ 63 करोड़ 49 लाख रुपये के कार्यों का भूमि-पूजन और 67 करोड़ 63 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण करने के बाद ग्रामीणों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने सात आश्रित को अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश भी प्रदान किए। कृषि विकास एवं किसान-कल्याण मंत्री कमल पटेल और अन्य जन-प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लोगों की जिंदगी बदलना ही उनका मिशन है। पूरा जीवन लोगों के कल्याण में लगाकर उनका जीवन सार्थक हुआ है। लाडली बहना योजना के रूप में बहनों के कल्याण के लिए जो दुनिया में कहीं नहीं हुआ, वह मध्यप्रदेश में हुआ है। उन्होंने बहनों से कहा कि यह एक हजार रुपये नहीं है यह महिलाओं की समाज और परिवार में सम्मान तथा  इज्जत का प्रतीक है। बहनों की मजबूरी उन्होंने देखी है। योजना की एक हजार रुपये की राशि को बढ़ा कर 3000 प्रति महीने करूंगा। उन्होंने बहनों से कहा कि वे 27 तारीख को होने वाले रक्षा-बंधन कार्यक्रम से जुड़े।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और आवास प्लस में जिन गरीबों के नाम नहीं आए हैं, वे चिंता न करें। प्रदेश में कोई भी बिना पक्के आवास के नहीं रहेगा, जिनके पास जमीन नहीं हैं और जिनके कच्चे मकान हैं उन सबको पक्के मकान दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि छीपानेर सहित आसपास के गांव में सिंचाई के लिए प्रेशर पाइप डाले जाएंगे और इसके लिए अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की जाएगी। उन्होंने कहा कि चाहे पीने का हो या सिंचाई का पानी, नर्मदा मैय्या से प्रार्थना कर घर और खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर कोई भी सरकार मूंग नहीं खरीदती पर उन्होंने 7200 रुपये किवंटल में खरीदी है। उन्होंने किसानों से कहा कि वे चिंता नहीं करे अभी हमने किसानों के कर्ज की 2200 करोड़ की ब्याज राशि डाली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान-कल्याण निधि के 6-6 हजार रुपये की राशि छोटे किसानों का बड़ा भला करेगी।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से खूब पढ़ने की अपील करते हुए कहा कि छठवीं और नवमीं में दूसरे स्कूल जाने वाले बच्चों को उन्होंने हाल ही में साइकिल की राशि दी है। अब 23 तारीख को बारहवीं में स्कूल में टाप करने वाले एक-एक बेटा और बेटी को स्कूटर और स्कूटी दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आज 46 लाख लाडली लक्ष्मी बिटिया है और इन्हें भी 6वीं से छात्रवृत्ति दी जा रही है। मेधावी बच्चों की आईआईटी, मेडिकल और दूसरी उच्च शिक्षा की फीस भी सरकार भरेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार की तरह सरकार चलाने का मतलब है हर सुख-दुख में साथ होना। एक तरफ विकास और दूसरी तरफ जन-कल्याण ही सरकार का संकल्प है। उन्होंने आयुष्मान योजना का दायरा भी बढ़ाने की घोषणा की जिससे अधिकतम नागरिक और परिवार उपचार की सुविधा से जुड़ सकें।

इससे पहले कृषि मत्री श्री कमल पटेल ने छोटी छीपानेर से बड़ी छीपानेर के बीच यानी हरदा और सीहोर तथा भोपाल को जोड़ने वाले राम-लक्ष्मण सेतु के लोकार्पण पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे विकास के नए द्वार खुलेंगे। उन्होंने राज्य सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री को जन नायक बताया।

मुख्यमंत्री चौहान ने इन कार्यों का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री चौहान ने 38 करोड़ 66 लाख 92 हजार रुपये की लागत से छोटी छीपानेर से बड़ी छीपानेर के मध्य नर्मदा नदी पर पहुंच मार्ग सहित उच्च-स्तरीय पुल का निर्माण, 16 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से इटारसी से छीपानेर मार्ग (मुख्य जिला मार्ग) लंबाई 10. 10 किलोमीटर, 8 करोड़ 93 लाख 80 हजार रुपये की लागत से ग्राम छीपानेर में घाट एवं चैनल निर्माण कार्य, 3 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत के ग्राम छीपानेर में भोमदा नाले पर दादा जी धूनी के पीछे कटाव रोकने के लिये रिटेनिंग वॉल के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने इन कार्यों का किया भूमि-पूजन
मुख्यमंत्री चौहान ने 14 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से ग्राम छीपानेर (राम मंदिर के पास) में रिटेनिंग वॉल एव एप्रोच रोड निर्माण कार्य, 3 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से ग्राम छीपानेर (निम्बार्क आश्रम) में घाट, रिटेनिंग वॉल एवं अप्रोच रोड निर्माण कार्य, 4 करोड़ रुपये की लागत से रानीपुरा में घाट रिटेनिंग वॉल एवं सीसी रोड निर्माण कार्य, 4 करोड़ 97 लाख 31 हजार रुपये की लागत से ग्राम पीपलनेरिया मार्ग में काकेड़ी नदी पर पहुंच मार्ग सहित जलमग्नीय पुल का निर्माण, 9 करोड़ 99 लाख 75 हजार रुपये की लागत से ग्राम धोलपुर से बालागांव मार्ग में सीप नदी पर पहुंच मार्ग सहित जलमग्नीय पुल का निर्माण, 4 करोड़ 38 लाख रूपए की लागत से ग्राम मंजाखेड़ी से बाकोट मार्ग में अजनाल नदी पर पहुंच मार्ग सहित जलमग्नीय पुल का निर्माण, 6 करोड़ 60 लाख 83 हजार रुपये की लागत से ग्राम गिल्लोर से गोरखपुर मार्ग में सीप नदी पर पहुंच मार्ग सहित जलमग्नीय पुल के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। 


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 48 लाख रुपये की लागत से शासकीय यूनानी औषधालय छीपानेर में नवीन भवन का निर्माण कार्य, 50 लाख रुपये की लागत से निम्बार्क आश्रम छीपानेर में मांगलिक भवन निर्माण कार्य, 20 लाख रुपये की लागत से ग्राम छीपानेर में मांगलिक भवन निर्माण, 3 करोड़ 76 लाख 70 हजार रुपये की लागत से छीपानेर समूह जल-प्रदाय योजना के अतिरिक्त कार्यों का क्रियान्वयन, 10 करोड़ 8 लाख 88 हजार रुपये की लागत से जमुनियाकलां से बालागांव तक 80 मीटर जलमग्नीय पुल सहित मार्ग निर्माण, 42 लाख रुपये की लागत से ग्राम पंचायत सीगांव में गौशाला निर्माण, 20 लाख रूपए की लागत से ग्राम पंचायत ससली में मांगलिक भवन, 10 लाख रूपए की लागत से ग्राम पंचायत ससली के ग्राम नारायणपुर में तालाब सौंदर्यीकरण एवं गहरीकरण तथा 20 लाख रुपये की लागत से ससली के ग्राम पंचायत भवन निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed