फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Shivraj Singh Chouhan held road shows and public meetings in Ratlam and Dewas

MP News: कांग्रेस पर बरसे सीएम शिवराज, बोले- भाजपा ने जितना विकास किया, उतने कांग्रेस 50 सालों में नहीं कर पाई

Sun, 10 Jul 2022 12:06 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, रतलाम/देवास
न्यूज डेस्क, रतलाम/देवास Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 10 Jul 2022 12:06 PM IST
सार

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रतलाम, देवास में रोड शो और जनसभाएं की। जिसमें उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की।

विज्ञापन
CM Shivraj Singh Chouhan held road shows and public meetings in Ratlam and Dewas
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि भाजपा देश और प्रदेश में विकास और जनता के कल्याण का काम कर रही है। जितने विकास के काम भाजपा ने किए हैं, उतना विकास 50 साल सत्ता में रही कांग्रेस और 15 महीने कमलनाथ सरकार नहीं कर पाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के प्रत्याशियों को जिताएं, ताकि भारतीय जनता पार्टी आपके नगर का समग्र विकास कर सके। ये बातें सीएम ने शनिवार को रतलाम और देवास में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रतलाम और देवास में पार्टी के महापौर प्रत्याशियों और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो भी किया। रतलाम में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने जमकर कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश और रतलाम का कभी विकास नहीं किया। हमारी भाजपा सरकार ने रतलाम को मेडिकल कॉलेज दिया। रतलाम के विकास के लिए धन की कमी कभी आड़े नहीं आने दूंगा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सन 1965 के बाद कोई मेडिकल कॉलेज नहीं खोला। कांग्रेस ने कभी रतलाम के साथ न्याय नहीं किया। रोजगार को बढ़ावा देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना शुरू की, तो ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मैंने सीएम स्ट्रीट वेंडर योजना शुरू की, जिसका लाभ गरीब तबके को मिल रहा है। उन्होंने देवास में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित कर रहे हैं। देवास को हम देश का सबसे सुंदर शहर बनाकर दिखाएंगे। हम विकास के काम तो करेंगे ही, साथ ही जनता की जिंदगी बदलने का काम भी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रतलाम में पांच किमी का निकला मुख्यमंत्री का रोड शो 

रतलाम में सैलाना रोड से शुरू हुआ मुख्यमंत्री का रोड शो शहर में प्रमुख मार्गों से होकर धानमंडी स्थित सभास्थल पहुंचा। पांच किलोमीटर निकले रोड शो में जगह-जगह विभिन्न समाजों, व्यापारी संगठनों और संस्थाओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मंचों से फूल बरसाए गए, कई जगह आतिशबाजी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed