फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Shivraj Singh Chouhan allegation on Congress says spoiling Madhya Pradesh image

मुख्यमंत्री शिवराज का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, झूठी शिकायतों से खराब कर रही राज्य की छवि

Wed, 03 Oct 2018 06:27 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Oct 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
CM Shivraj Singh Chouhan allegation on Congress says spoiling Madhya Pradesh image
- फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। शिवराज का आरोप है कि मध्यप्रदेश चुनावों को लेकर कांग्रेस चुनाव आयोग में झूठी और निराधार शिकायतें करके भ्रम का माहौल बना रही है। उन्होंने कांग्रेस पर राज्य की छवि खराब करने का आरोप लगाया।  

विज्ञापन


कांग्रेस की शिकायतें निराधार

बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस चुनाव लड़ने की बजाय चुनाव आयोग और अदालतों के जरिए जनता में भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले दिनों मध्यप्रदेश में 60 लाख फर्जी वोटरों जोड़ने की शिकायत की थी, लेकिन आयोग की जांच में कुछ नहीं निकला और शिकायत निराधार निकली। 
विज्ञापन


झूठी शिकायतों पर हो कार्रवाई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और कई देशों के लोग निर्वाचन आयोग के बारे में सीखने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठी शिकायत करके आयोग की छवि खराब करने के साथ उसकी निष्पक्षता को प्रभावित करने की भी कोशिश करती है। चौहान ने कहा कि उन्होंने आयोग से आग्रह किया है कि ऐसी शिकायतों की गहराई से जांच करके के बाद अगर मामला झूठा निकलता है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेड न्यूज की हो जांच

CM Shivraj Singh Chouhan allegation on Congress says spoiling Madhya Pradesh image

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोग में ऐसी शिकायतें करके विपक्ष जानबूझ कर सत्ता पक्ष के खिलाफ नकारात्मक माहौल बनाता है। उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच अपनी उपलब्धियां लेकर जाते हैं, ऐसे में कई बार अगर हमारी उपलब्धियां अखबारों में छपती हैं, तो उसे पेड न्यूज कह कर उसकी शिकायत की जाती है। उन्होंने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि ऐसे शिकायतों के मामलों में गहराई से जांच की जानी चाहिए। 

मतदान के बाहर लगे डिस्प्ले

वहीं शिवराज सिंह ने आयोग को सुझाव दिया है कि पार्टियों के स्टार प्रचारकों को हर जिले में हर गाड़ियों की अलग-अलग अनुमति लेनी पड़ती है। ऐसे में उन्हें पूरे प्रदेश के लिए एक साथ दे दी जाए, तो समय के साथ संसाधन भी बचेंगे। साथ ही, उन्होंने आयोग से यह भी प्रार्थना की है कि वोटिंग के दिन मतदान केंद्र के बाहर हर घंटे में महिलाओं और पुरुषों के वोटों की संख्या को डिस्प्ले किया जाए। अगर वोटिंग कम होती है, तो पार्टियां प्रयास करके मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed