{"_id":"5bd4909abdec2269436b9294","slug":"cm-shivraj-singh-chauhan-celebrate-karva-chauth-with-wife-sadhana-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम शिवराज सिंह और उनकी पत्नी ने कुछ इस तरह मनाया करवा चौथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम शिवराज सिंह और उनकी पत्नी ने कुछ इस तरह मनाया करवा चौथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Sat, 27 Oct 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
Shivraj Singh Chouhan, sadhana singh
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी सिंह साधना सिंह ने भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। इस खास मौके की तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें वह अपने पति शिवराज सिंह को छलनी में देख रही हैं। बता दें कि आज देशभर में यह त्यौहार मनाया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
सुहागिनों ने करवा चौथ का निर्जला व्रत रखकर पूरा किया
Shivraj Singh Chouhan, sadhana singh
कहते हैं कि अगर सच्चे मन से कोई प्रण कर लिया जाए तो उसे डिगा पाना नामुमकिन होता है। कुछ ऐसा ही प्रण सुहागिनों ने करवा चौथ का निर्जला व्रत रखकर पूरा किया। मनोयोग से रखा करवा चौथ का यह अखंड व्रत करीब 15 घंटों बाद चांद के दीदार से संपन्न हुआ। समर्पण और प्रेम की अखंड प्रतिज्ञा का इससे बड़ा प्रमाण कोई और नहीं हो सकता। वहीं पतियों ने भी पत्नियों को निराश नहीं किया। जीवन साथी के लिए स्पेशल डिनर तो किसी ने उपहार देकर माहौल को यादगार बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन भर चांद के दीदार के लिए बेकरार रहीं सुहागिन
Shivraj Singh Chouhan, sadhana singh
पतियों की लंबी उम्र और खुशहाल परिवार के लिए सुहागिनों ने शनिवार को करवा चौथ का व्रत रखा। दिन भर चांद के दीदार के लिए बेकरार रहीं सुहागिनों का इंतजार रात करीब आठ बजे चंद्रोदय के दर्शन से खत्म हुआ। चांद का दीदार हुआ तो सुहागिनों के चेहरे भी चांद को देखते ही खिल उठे। चंद्रोदय के बाद महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा की और छलनी से पति का चेहरा देखा।
पत्नियों को उपहार दिए तो चेहरे की दमक देखते ही बन रही थी
Shivraj Singh Chouhan, sadhana singh
पति के हाथ से पानी पीकर व्रत का परायण किया। फिर पतियों ने पत्नियों को उपहार दिए तो चेहरे की दमक देखते ही बन रही थी। दिन भर निर्जला रहते हुए करवा के चांद का दीदार कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। सोलह शृंगार से सजी महिलाएं बिल्कुल दुल्हन जैसी लग रही थीं। घरों समेत मंदिरों और कॉलोनियों में करवा चौथ की सामूहिक पूजा हुई। सामूहिक पूजन के दौरान बेस्ट मेहंदी, बेस्ट पूजा थाली, बेस्ट ज्वैलरी आदि प्रतियोगिताएं हुईं।
