फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Shivraj said on Gaurav Diwas, Satna is changing, will compete with Indore in a year,

Satna: गौरव दिवस बोले CM, सतना बदल रहा, एक साल में इंदौर को टक्कर देगा, 400 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

Thu, 26 Jan 2023 08:59 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 26 Jan 2023 08:59 AM IST
सार


सीएम ने कहा कि जितने विकास काम हमने किए, उतने कभी कांग्रेस ने नहीं किए। 15 लाख करोड़ के प्रस्ताव इंदौर इन्वेस्टर समिट में आए, जिनमें से दो लाख करोड़ से अधिक के प्रपोजल विन्ध्य के लिए हैं। मुझे विश्वास है कि एक साल के अंदर सतना, इंदौर को टक्कर दे देगा।

विज्ञापन
CM Shivraj said on Gaurav Diwas, Satna is changing, will compete with Indore in a year,
सतना के गौरव दिवस में शामिल हुए सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को सतना जिले के गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कन्या पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं, इस दौरान सतना वासियों को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि आज सतना का गौरव दिवस है, इसलिए मुख्यमंत्री का नहीं बल्कि उनका स्वागत-सम्मान होना चाहिए, जिन्होंने सतना का गौरव बढ़ाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जयकारे सुनकर कहा, भांजो की जयकार में मामा की जय-जय। सीएम ने कहा कि गौरव दिवस की कल्पना मेरे दिमाग में इसलिए आई क्योंकि हर काम सरकार नहीं कर सकती। सरकार के साथ जब समाज जुड़ता है तो देश- प्रदेश और शहर बनता है। जब तक यह भाव नहीं पैदा होगा कि मेरे देश के लिए मेरे खून की एक-एक बूंद दूंगा, तब तक देश आगे नहीं बढ़ेगा। इसकी शुरुआत मैंने अपने गांव जैत से की थी। मुझे मांग पत्र दिया था कि बाढ़ की मिट्टी हटाने पैसे दे दो, लेकिन हमने फावड़ा उठाया और चल दिए।
विज्ञापन


हर काम मांग पत्र से नहीं होता। जब मैं पहली बार विधायक बना तो क्षेत्र में सम्मान समारोह भंडारा हुआ और कुएं की सफाई के लिए पैसे मांगने लगे। मैंने कहा, विधायक के स्वागत के लिए दो लाख थे लेकिन कुएं की सफाई के लिए पैसे नहीं है। तब लोगों ने कहा वो काम सरकार का है। बहुत दिनों से शारदा माता के दर्शन नहीं किए थे, लगा मैया कह रही हैं कि तुम बहुत दिन से नहीं आए। सतना में चित्रकूट, रामवन, भटनवारा, सिद्धा हैं। सिद्धा की लीज मैंने निरस्त कराई।
विज्ञापन


कोरोना में जिन बच्चों के माता-पिता चले गए, उनका ध्यान हमने दिया। हमने तय किया कि पांच हजार उनके खाते में डाले जाएंगे। क्या जिनके माता पिता नहीं उनके हम नहीं हो सकते ? फूलचंद की भजिया, लोटन की मुंगौड़ी, दद्दा के समोसे, सौखी की चाय लस्सी, कुशवाहा के आलू बंडे, कढ़ी, माहेश्वरी के लड्डू रिकमच, कढ़ी सब कुछ सीएम ने मंच से याद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि जितने विकास काम हमने किए, उतने कभी कांग्रेस ने नहीं किए। 15 लाख करोड़ के प्रस्ताव इंदौर इन्वेस्टर समिट में आए, जिनमें से दो लाख करोड़ से अधिक के प्रपोजल विन्ध्य के लिए हैं। मुझे विश्वास है कि एक साल के अंदर सतना, इंदौर को टक्कर दे देगा। सतना बदल रहा है। यहां के लोगों की सोच बदल रही है। सतना के गौरव के लिए मन आनंद से भरे तो सतना को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। इंदौर इसलिए स्वच्छता में नंबर वन है क्योंकि वहां के बच्चे-बच्चे के मन में भाव है। वहां के ड्राइवर भी गाड़ी रोक कर कचरा उठाते हैं।


पौधरोपण की अपील की
बिना पेड़ लगाए मेरा दिन नहीं शुरू होता क्योंकि ये धरती भी हमारी है। आप भी इस परंपरा को आगे बढ़ाइए। आप सब मिलकर ऐसा प्रयास करिये की सतना अद्भुत शहर बन जाये। मैं विश्वास दिलाता हूं कि मेरी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। एक बार फिर बैठ कर देखते हैं कि यहां किस-किस चीज की जरूरत है। चित्रकूट में हम अलौकिक लोक बनाने वाले हैं, जहां भगवान श्रीराम ने साढ़े 11 वर्ष व्यतीत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed