{"_id":"6211ed412426531747680526","slug":"cm-shivraj-on-up-s-election-tour-will-address-public-meetings-in-deoria-and-ambedkar-nagar-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के चुनावी दौरे पर सीएम: देवरिया और अंबेडकर नगर में जनसभा को करेंगे संबोधित, गोरखपुर के लिए रवाना हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के चुनावी दौरे पर सीएम: देवरिया और अंबेडकर नगर में जनसभा को करेंगे संबोधित, गोरखपुर के लिए रवाना हुए
Sun, 20 Feb 2022 01:49 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:49 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आज यूपी के चुनावी दौरे पर रहेंगे। सीएम यहां देवरिया और अंबेडकर नगर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का चुनावी दौरा शुरू हो गया है। आज मुख्यमंत्री यूपी के देवरिया और अंबेडकर नगर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज विशेष विमान से स्टेट हैंगर भोपाल से गोरखपुर के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के बाद अब उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। वह देवरिया जिले के रामपुर कारखाना विधानसभा से प्रत्याशी सुरेंद्र चौरसिया और अंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर विधानसभा से प्रत्याशी धर्मराज निषाद के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें मुख्यमंत्री 15 फरवरी को कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उनको सामान्य लक्षण थे। जानकारी के अनुसार अब उनकी रिपोर्ट नेगिटिव आ गई है।

Trending Videos
सीएम ने सोशल मीडिया पर यूपी दौरे की जानकारी दी
- फोटो : सोशल मीडिया
उत्तरप्रदेश में 7 चरणों में मतदान हो रहा है। आज 20 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठवां चरण 3 मार्च और सातवें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। वहीं, 10 मार्च को पांचों राज्यों के चुनावी नतीजे आएंगे।