फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM changed DP On the eve of Shah's program, programs related to Hindi, writers were invited

CM changed DP: शाह के कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर हिंदी से जुड़े कार्यक्रम,साहित्यकारों को आमंत्रित किया

Fri, 14 Oct 2022 02:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 14 Oct 2022 02:32 PM IST
सार

16 अक्टूबर को भोपाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई की पुस्तकों का विमोचन करेंगे। इससे पहले शनिवार को हिंदी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर सीएम ने बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सामाजिक क्रांति है, जो मध्य प्रदेश की धरती पर प्रारंभ हो रही हैं। सीएम ने हिंदी में एमबीबीएस की डीपी लगाई।

विज्ञापन
CM changed DP On the eve of Shah's program, programs related to Hindi, writers were invited
जनता को संबोधित करते सीएम शिवराज सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई शुरू होगी। इसका शुभारंभ रविवार को लाल परेड में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हिंदी पाठ्यक्रम की किताबों का विमोचन कर करेंगे। इससे पहले प्रदेश सरकार ने हिंदी पाठ्यक्रम के कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की पूर्व संध्या शनिवार को हिंदी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस में बैठक की।
विज्ञापन

 
बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग समेत सभी विभागों के पीएस समेत सभी जिला प्रशासन प्रशासन के अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार को हिंदी से जुड़े कार्यकम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें हिंदी प्रेमी समेत प्रबुद्धजन, शिक्षाविद, समाजसेवी गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


सीएम ने सभी जिलों को कहा कि शनिवार को सभी जिलों में निश्चित स्थानों पर हिंदी के नाम दीपक प्रज्जवलित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में निश्चित संख्या में विद्यार्थी भी उपस्थित रहेंगे। इसके बाद 16 अक्टूबर को भोपाल में बड़ा कार्यक्रम होंगो। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नर्मदापुरम संभाग के लोग भोपाल आएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सामाजिक क्रांति है, जो मध्य प्रदेश की धरती पर प्रारंभ हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कार्यक्रम को लेकर सीएम शिवराज ने सोशल मीडिया अकाउंट पर डीपी और कवर फोटो बदला है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत पार्टी पदाधिकारियों ने भी डीपी बदली। मंत्री/विधायकों ने भी हिंदी में एमबीबीएस की डीपी लगाना शुरू की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed