फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Closed before start: Will have to wait now, Indore-Sharjah flight will not fly from November 1

शुरू होने से पहले बंद: अभी और करना होगा इंतजार, 1 नवंबर से नहीं उड़ेगी इंदौर-शारजाह फ्लाइट 

Sat, 30 Oct 2021 05:48 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 30 Oct 2021 05:48 PM IST
सार

एयर इंडिया ने प्रस्तावित इंदौर-शारजाह फ्लाइट को शुरू करने से पहले ही निरस्त कर दिया है। इसका कारण विमानों की कमी के रूप में सामने आया है।   

विज्ञापन
Closed before start: Will have to wait now, Indore-Sharjah flight will not fly from November 1
एयर इंडिया - फोटो : pixabay

विस्तार

एयर इंडिया द्वारा घोषित की गई इंदौर-शारजाह फ्लाइट को कंपनी ने शुरू करने से पहले ही निरस्त कर दिया है। इसका कारण विमानों की कमी के रूप में सामने आया है। इस फ्लाइट को संचालित करने के लिए कंपनी के पास अभी विमान की उपलब्धता नहीं है। इस फ्लाइट के लिए अब विमान का इंतजार करना होगा और जब विमान की व्यवस्था होगी तभी यह फ्लाइट शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन


एयर इंडिया ने 8 अक्टूबर को घोषणा की थी कि 1 नवंबर से इंदौर से शारजाह के बीच सप्ताह में दो दिन सोमवार और शनिवार को सीधी उड़ानों का संचालन होगा। कंपनी ने इस फ्लाइट को शुरू करने से पहले ही निरस्त करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही इस फ्लाइट में जाने को तैयार बैठे यात्री निराश हैं। फ्लाइट को निरस्त किए जाने का कारण विमानों की कमी है। जिसके चलते इस फ्लाइट को निरस्त किया गया है। यह कमी कब तक पूरी होगी और फ्लाइट कब शुरू होगी यह भी अभी तय नहीं है। इस फ्लाइट के निरस्त होने के साथ ही एक बार फिर सप्ताह में सिर्फ एक दिन चलने वाली दुबई फ्लाइट को सप्ताह में तीन दिन किए जाने की मांग तेज हो गई है। इस फ्लाइट के फेरे बढ़ाना भी मुश्किल ही नजर आ रहा है क्योंकि कंपनी विमानों की कमी की बात कह चुकी है। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय उड़ानें कमाई का बड़ा माध्यम
इस मामले में अब कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि महंगी टिकटों वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानें कमाई का बड़ा माध्यम होती है। दुबई फ्लाइट  इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है, जिसमें एक सीट के लिए यात्री 35 से 60 हजार रुपए तक चुका रहे हैं। ऐसे में कंपनी अपने किसी डोमेस्टिक रूट पर चलने वाली फ्लाइट को सप्ताह में सिर्फ दो दिन बंद करते हुए भी इस फ्लाइट  को शुरू कर सकती थी, जिससे कंपनी को डोमेस्टिक रूट की अपेक्षा कई गुना ज्यादा मुनाफा होता। इस पर उचित निर्णय लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed