{"_id":"624c3c11e12a0e152b37a638","slug":"class-x-student-falls-prey-to-a-blackmailer-police-register-a-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: 10वीं की छात्रा को वीडियो कॉल किया और न्यूड हो गया, लड़की को कपड़े उतारने के लिए किया ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: 10वीं की छात्रा को वीडियो कॉल किया और न्यूड हो गया, लड़की को कपड़े उतारने के लिए किया ब्लैकमेल
Tue, 05 Apr 2022 06:24 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 05 Apr 2022 06:24 PM IST
सार
मध्य प्रदेश की राजधानी में भी सेक्सटॉर्शन के केस बढ़ने लगे हैं। अब 10वीं की छात्रा को एक लड़के ने वीडियो कॉल किया और न्यूड हो गया। लड़की को कपड़े उतारने के लिए ब्लैकमेल किया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल में भी सेक्सटॉर्शन के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। अब 10वीं की छात्रा को सेक्सटॉर्शन में फंसाया गया है। बदमाश ने इंस्टाग्राम पर लड़की से दोस्ती की। वीडियो कॉल किया और न्यूड हो गया। लड़की पर भी कपड़े उतारने के लिए दबाव बनाया। जब वह नहीं मानी तो उसके फोटो से छेड़छाड़ कर ब्लैकमेल किया और 10 हजार रुपये मांगे।
मामला कोहेफिजा थाना क्षेत्र का है। एयरपोर्ट रोड क्षेत्र में रहने वाली छात्रा से जीतू रामखयानी ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। उसे वीडियो कॉल के लिए राजी किया। जब दोनों वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे, तब जीतू ने अपने कपड़े उतार दिए। उसने लड़की को भी कपड़े उतारने को कहा। मना करने पर जीतू ने सोशल अकाउंट से उसके फोटो निकाले और उनसे छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो बनाए और लड़की को भेज दिया। उसे ब्लैकमेल किया और दस हजार रुपये की डिमांड की। उसे होटल मिलने भी बुलाया था। लड़की घबरा गई और उसने परिजनों को सबकुछ बता दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पिछले साल हुई थी दोस्ती
पुलिस की जांच के मुताबिक जीतू ने दिसंबर 2021 में लड़की को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। इसके बाद दोनों चैट करने लगे थे। फोन नंबर भी उन्होंने एक्सचेंज किए। लड़की कक्षा 10 की छात्रा है। आरोपी जीतू बैरागढ़ का रहने वाला है। कुछ काम नहीं करता। इस वजह से परिजनों ने संत हिरदाराम नगर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर रखी है।
विज्ञापन
सांसद को भी फंसाने की कोशिश
भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी सेक्सटॉर्शन का शिकार हो चुकी है। उन्होंने खुद ही इसका खुलासा किया था। बाद में पुलिस ने इस मामले में राजस्थान से दो लोगों को गिरफ्तार किया था।