{"_id":"63397e892beaa535f76b3516","slug":"clashes-between-dabangs-and-dalits-in-kakar-village-of-agar","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: आगर के काकर गांव में दबंगों और दलितों में झड़प, जमकर चली लाठियां, गरबे में बाहर की लड़कियां बुलाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: आगर के काकर गांव में दबंगों और दलितों में झड़प, जमकर चली लाठियां, गरबे में बाहर की लड़कियां बुलाने पर
Sun, 02 Oct 2022 05:35 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 02 Oct 2022 05:35 PM IST
सार
विवाद आगर-मालवा जिले के ग्राम कांकर में हुआ। गरबों में बाहर की लड़कियां बुलाने की बात पर दो पक्ष भिड़ गए। दलितों और दबंगों में जमकर मारपीट हुई। लाठियां चलीं। झगड़े में नौ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
गरबे में बाहर की लड़कियां बुलाने पर दो पक्ष भिड़ गए।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले में गरबों में बाहर की लड़कियां बुलाने की बात पर दो पक्ष भिड़ गए। दलितों और दबंगों में जमकर मारपीट हुई। लाठियां चलीं। झगड़े में नौ लोग घायल हुए हैं। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार विवाद आगर-मालवा जिले के ग्राम कांकर में हुआ। बताया गया कि गांव में दलित समाज के लोगों ने दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित की गई है। शनिवार को यहां गरबे के लिए कुछ लड़कियों को गांव के बाहर से बुलवाया गया था। गांव के दबंगों ने यह कहकर कार्यक्रम का विरोध किया कि माता के पंडाल में फूहड़ डांस किया जा रहा है। इसे रोकने वे पंडाल भी पहुंचे थे, पर दलित समाज के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी।
मामले में दूरसे पक्ष यानी दलित समाज के लोगों का कहना है कि गांव के कुछ दबंग लोग नशे की हालत में पंडाल में पहुंचे थे। वे गरबा कर रही कुछ लड़कियों पर नोट उड़ाने लगे। इसका जब विरोध किया तो वे मारपीट पर उतारू हो गए। रात में तो वे लोग चले गए पर अगले दिन विवाद बढ़ गया और जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। विवाद में एक पक्ष के तूफान सिंह, श्यामसिंह, मानसिंह, बालक बाई घायल हुए। वहीं, दूसरे पक्ष से सुजान, जगदीश, प्रभू, रम्बाबाई और जगदीश घायल हुए हैं। गरबा करने के लिए लड़कियों को बुलाने की बात पर विवाद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।