फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Clash in Jabalpur, Madhya Pradesh between CAA Supporters and Protesters

मध्य प्रदेश: जबलपुर में सीएए के समर्थक और विरोधी भिड़े, बवाल के बाद इलाके में तनाव

Sun, 26 Jan 2020 04:33 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: देव कश्यप Updated Sun, 26 Jan 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
Clash in Jabalpur, Madhya Pradesh between CAA Supporters and Protesters
Protest against CAA and NRC in Jabalpur - फोटो : ANI

देश के 71वें गणतंत्र दिवस पर भी कई जगहों पर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मध्यप्रदेश के जबलपुर में सीएए के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा आधारताल से रद्दी चौकी के बीच निकाली गई। लेकिन इस दौरान सीएए का विरोध करने वाले भी वहां पहुंच गए, और दोनों पक्षों में झड़प हो गई।

विज्ञापन


विवाद इतना बढ़ गया कि यह पक्षों में पत्थरबाजी होने लगी। सूचना मिलते ही एसपी अमित सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। सीएए के समर्थन में निकाली गई यात्रा में युवा, बुजुर्ग से लेकर महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन


झड़प की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने रद्दी चौकी से करीब एक किमी दूर बैरिकेड लगाकर रैली को रोक दिया। रद्दी चौकी के दूसरी तरफ सीएए के विरोध में लोग प्रदर्शन कर रहे थे। तनाव की स्थिति को देखते हुए इलाके बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बीते  20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुआ था। इसके बाद जबलपुर शहर के चार थाना इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया था, जबकि प्रदेश के बाकी सभी 51 जिलों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान इंटरनेट सेवा भी निलंबित कर दी गई थी। साथ ही 50 जिलों में धारा 144 लगा दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed