फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chinese woman travels to India for Indian wedding, Mandsaur, Madhya Pradesh

प्यार ने कोरोनावायरस को हराया, चीन से भारत पहुंची दुल्हन, मंदसौर के लड़के से रचाई शादी

Sun, 02 Feb 2020 03:29 PM IST
देव कश्यप एएनआई, मंदसौर
एएनआई, मंदसौर Published by: देव कश्यप Updated Sun, 02 Feb 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
Chinese woman travels to India for Indian wedding, Mandsaur, Madhya Pradesh
सत्यार्थ मिश्रा और चीनी लड़की जी हाओ - फोटो : ANI

प्रेम कोई सीमा नहीं जानता और राष्ट्रीयता या धर्म की परवाह किए बिना फलता-फूलता है। इस कहावत को चरितार्थ किया मंदसौर के सत्यार्थ मिश्रा ने। सत्यार्थ रविवार को चीनी लड़की जी हाओ के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 

विज्ञापन


एक तरफ चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोनावायरस का कहर पूरी दुनिया में फैल रहा है। वहीं अपने प्यार के खातिर जी हाओ चीन से मध्यप्रदेश के मंदसौर यहां के लड़के से शादी करने पहुंची और लड़के के परिवार वालों ने भी बिना किसी डर के लड़की को अपने परिवार में शामिल कर लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को इनकी हल्दी व मेहंदी की रस्म हुई। सगाई की रस्म में शामिल होने के लिए दुल्हन के माता-पिता चीन से 29 जनवरी को भारत पहुंचे। उनके साथ जी हाओ के तीन अन्य करीबी रिश्तेदार भी थे।इस जोड़ी को भारतीय धुनों पर खुशी से नाचते देखा गया। उन्होंने कहा कि इस पल का उन्हें बेसब्री से इंतजार था। विवाह का उत्साह उनके चेहरे पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था।

सत्यार्थ ने बताया कि, दोनों परिवारों ने सर्वसम्मति से सगाई करने का फैसला किया और आज भारतीय हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार उनकी शादी होगी। चीन में एक समारोह आयोजित करने का भी फैसला किया गया था, लेकिन फिलहाल कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण योजना को छोड़ दिया गया है।

यह पूछे जाने पर कि दोनों कैसे प्यार में पड़ गए, जी हाओ ने कहा कि भारत अच्छे लोगों के साथ एक अच्छा देश है, और साथ ही यहां का भोजन भी अच्छा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह भारत को रंगीन और अद्भुत रूप में देखती हैं।


भारतीय संस्कृति के बारे में बात करते हुएजी हाओ ने कहा कि वह महसूस करती है कि भारत और चीन पारंपरिक संस्कृतियां हैं, इसलिए दोनों देशों में बहुत कुछ सामान्य, लेकिन कुछ चीजें अलग हैं।

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत रंगकर्मी वेद मिश्रा व महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत ज्योति नवहाल का इकलौता बेटा सत्यार्थ मॉस कम्यूनिकेशन की पढ़ाई करने शेरिडन विश्वविद्याल, कनाडा गया था। इसी दौरान चीन के डिजियोंग शहर की निवासी जी हाओ डोरा भी उसी कॉलेज में पढ़ने आई। जी हाओ को भाषा की दिक्कत होने पर सत्यार्थ उसकी मदद करता था और यह मदद कब प्यार में बदल गई, दोनों को पता नहीं चला। पढ़ाई पूरी करने के बाद सत्यार्थ कनाडा में ही सेटल हो गया। जी हाओ भी वहीं मेकअप आर्टिस्ट का काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed