फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   children force to study on muddy road in madhya pradesh because they do not have place for school

MP: रोड पर पढ़ने को मजबूर मासूम, गुजरती गाड़ियां और जानवर बने खतरा

Sun, 24 Sep 2017 03:14 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Sun, 24 Sep 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
children force to study on muddy road in madhya pradesh because they do not have place for school
- फोटो : hindustan times

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में बच्चों को रोड पर पढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जिस वक्त बच्चे मिट्टी के बने रोड पर पढ़ने के लिए आते हैं उस दौरान यहां से गाड़ियां गुजरती हैं। इतना ही नहीं आवारा जानवर भी लगातार बच्चों के पास घूमते रहते हैं। बच्चों की सुरक्षा की वजह से प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते उन्हें आईटीओ ऑफिस की दीवार के साथ बैठकर पढ़ना पड़ रहा है। ये मामला जिले के वॉर्ड 5 का है, जहां किराए के एक कमरे में बच्चों को आना पड़ता है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक गर्मी ज्यादा बढ़ जाने की वजह से बच्चों को बाहर आकर बैठना पड़ता है।
विज्ञापन


स्कूल के प्रिंसिपल सुखलाल पाठक ने कहा कि वे पिछले महीने ही स्कूल से जुड़े हैं और उनके स्कूल में दो टीचर और 41 बच्चे हैं। उनके स्कूल के पास छत नहीं होने की वजह से उन्हें ये जगह चुननी पड़ी है। प्रशासन ने सफाई में कहा कि वे बच्चों के लिए स्कूल का इंतजाम कर रहे हैं, लेकिन इसमें थोड़ा समय लग रहा है। प्रिंसिपल पाठक का कहना है कि उन्होंने इस बारे में प्रशासन को जानकारी दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा 4 की आशा का कहना है कि रोड पर तेज रफ्तार से निकलने वाली गाड़ियों से उसे बहुत डर लगता है। छतरपुर से एसडीएम राजीव सामिध्य का कहना है कि नगर निगम बच्चों के लिए स्कूल न होने के लिए जिम्मेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed