फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Youths attacked with sharp-edged weapons in ChandametaCar hit by bike, brutally hit by car

Chhindwara: चांदामेटा में युवकों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, कार अड़ाकर बाइक गिराई, बेरहमी से किया वार

Mon, 11 Nov 2024 09:35 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 11 Nov 2024 09:35 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। एउस पर धारदार हथियारों से 28 बार वार किए गए। पीड़ित प्रिंस बुनकर इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Youths attacked with sharp-edged weapons in ChandametaCar hit by bike, brutally hit by car
चांदामेटा थाना

विस्तार

परासिया के चांदामेटा में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें धारदार हथियारों से 28 बार वार किए गए। पीड़ित प्रिंस बुनकर इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने पहले घटना स्थल की रेकी की थी और फिर योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, प्रिंस बुनकर और आरोपी युवकों के बीच पुरानी रंजिश थी। एक साल पहले प्रिंस ने चांदामेटा में एक युवक पर कटर से हमला किया था, जिसके कारण दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था। इस मामले में हाईप्रोफाइल परिवारों के पुत्रों के शामिल होने की खबरें सामने आई हैं, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने घटना की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया है।
विज्ञापन


पुलिस को जांच में परासिया के रावनवाड़ा क्षेत्र के कुछ युवकों के शामिल होने के संकेत मिले हैं। कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इस हमले के बाद पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल है। फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, इस हमले के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर मिले सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। वहीं, नागपुर में भर्ती घायल युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, जिससे पीड़ित के परिवार और स्थानीय लोगों में तनाव व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed