फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara Young man missing from home towel found near Pench river police searching panic in Singodi town

Chhindwara: घर से गायब हुआ युवक, पेंच नदी के पास मिला गमछा, पुलिस कर रही तलाश, सिंगोड़ी नगर में मचा हड़कंप

Wed, 02 Oct 2024 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Oct 2024 05:41 PM IST
सार

घर से एक युवक गायब हो गया, जिसका गमछा पेंच नदी के समीप मिला है। वहीं, पुलिस युवक की तलाश कर रही है। मामले को लेकर सिंगोड़ी नगर में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
Chhindwara Young man missing from home towel found near Pench river police searching panic in Singodi town
घर से गायब युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले में अमरवाड़ा थाना के सिंगोड़ी में एक 32 साल का युवक आधी रात को घर से कहीं बाहर चला गया, जिसकी लगातार परिजनों के द्वारा तलाश की जा रही है। बुधवार दोपहर में उसका गमछा पेंच नदी के पुल किनारे मिला, जिसके बाद हड़कंप मच गया। सिंगोड़ी पुलिस एसडीआरएफ टीम के साथ उसकी तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अर्पण जैन पिता बबलू जैन उम्र 32 साल सिंगोड़ी के जैन मोहल्ले में रहता है। परिजनों के मुताबिक, यह मंगलवार रात तकरीबन दो बजे अचानक अपने घर से निकल कर कहीं चला गया। इसके बाद से ही परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं। बुधवार सुबह सिंगोड़ी चौकी में परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


वहीं, युवक की सर्चिंग के दौरान उसका गमछा कुछ लोगों को पेंच नदी के किनारे मिला, जिसके बाद लोग आशंका जता रहे हैं कि कहीं उसने नदी में छलांग तो नहीं लगा दी। इसके बाद नदी में विशेष रूप से उसकी तलाश की जा रही है। लेकिन अभी तक उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की हो चुकी है शादी
पुलिस के मुताबिक, युवक शादीशुदा है तथा उसका एक बेटा भी है। वह घर से अचानक आधी रात को क्यों चला गया, इसको लेकर अभी कोई कुछ भी कहने से इनकार कर रहा है। फिलहाल, पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed