{"_id":"670e4ad97b22f99bb90e973c","slug":"youth-commits-suicide-due-to-debt-the-deceased-used-to-run-a-salon-shop-was-upset-with-the-borrowers-died-after-eating-sulfas-in-the-bus-stand-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2216716-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: कर्ज से परेशान युवक ने किया सुसाइड, सैलून की दुकान चलाने वाले ने सुसाइड में लिखा दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: कर्ज से परेशान युवक ने किया सुसाइड, सैलून की दुकान चलाने वाले ने सुसाइड में लिखा दर्द
Wed, 16 Oct 2024 08:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 08:59 AM IST
सार
छिंदवाड़ा में कर्ज ने फिर एक जान ले ली। कर्जदारों से परेशान युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने कर्जदारों ने नाम और उनसे मिलने वाली धमकी का जिक्र किया है।
विज्ञापन
मृतक
विस्तार
छिंदवाड़ा शहर के रामबाग में रहने वाले 25 साल के युवक ने कर्ज से परेशान होकर सल्फास खाकर जान दे दी। घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। बकायदा युवक ने कर्जदारों द्वारा प्रताड़ित करने आरोप लगाकर एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली टीआई उमेश गोलानी के मुताबिक मंगलवार सुबह रामबाग छिंदवाड़ा में रहने वाले धीरज श्रीवास ने बस स्टैंड आनंद हॉस्पिटल के पास सल्फास खा लिया था। जिसे परिजनों ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक युवक सैलून की दुकान चलाता था उसी से उसका गुजारा होता था, परिजनों ने कर्जदारों द्वारा जबरन परेशान करने का आरोप लगाया है।
सुसाइड नोट में लिखे नाम
पुलिस ने प्राथमिक जांच में युवक के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है जिसमें कुछ सूदखोरों के नाम हैं। बताया जा रहा है कि यह सूदखोर उसे लगातार दबाव और धमकी देते थे। फिलहाल सुसाइड नोट पुलिस के पास है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पहले घर से भी गायब हो चुका है युवक
बताया जा रहा है कि युवक पहले घर से गायब हो चुका था, जिसके धर्मटेकडी चौकी में गुमशुदगी दर्ज हुई थी हालांकि कुछ दिन बाद वह वापस लौट आया था।
