{"_id":"6740a24b131147430a0da575","slug":"workmanship-machinery-removed-after-visit-of-in-charge-minister-sdo-given-charge-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2344328-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: प्रभारी मंत्री के दौरे के बाद हटाए गए कार्यपालन यंत्री, एसडीओ को दिया गया प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: प्रभारी मंत्री के दौरे के बाद हटाए गए कार्यपालन यंत्री, एसडीओ को दिया गया प्रभार
Fri, 22 Nov 2024 10:50 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:50 PM IST
सार
प्रभारी मंत्री के दौरे के बाद कार्यपालन यंत्री को हटाया गया है। वहीं, अब एसडीओ को प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
कार्यपालन यंत्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के एक दिवसीय प्रवास के बाद जिले के लोक निर्माण कार्यपालन यंत्री आसिफ मंडल को सिवनी संभागीय कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। वहीं, अब एसडीओ आकाश खरे के पास वैकल्पिक प्रभार रहेगा।
विज्ञापन
बुधवार की रात को प्रदेश के लोकनिर्माण विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार छिंदवाड़ा पहुंचे। उन्होंने बुधवार को भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने के बाद सर्किट हाउस में विश्राम किया। गुरुवार को प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में विभागीय कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
दो दिन पहले ही आए थे मंत्री राकेश सिंह
मंत्री राकेश सिंह के छिंदवाड़ा से रवाना होने के ठीक दूसरे दिन शुक्रवार को लोकनिर्माण विभाग द्वारा कार्यपालन यंत्री आसिफ मंडल को छिंदवाड़ा से हटाकर सिवनी के संभागीय कार्यालय में अटैच किया है। वहीं, अब कार्यपालन यंत्री का प्रभार एसडीओ आकाश खरे के पास रहेगा।
विज्ञापन
दो दिन पहले ही आए थे मंत्री राकेश सिंह
मंत्री राकेश सिंह के छिंदवाड़ा से रवाना होने के ठीक दूसरे दिन शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्यपालन यंत्री आसिफ मंडल को छिंदवाड़ा से हटाकर सिवनी के संभागीय कार्यालय में अटैच किया है। वहीं, अब कार्यपालन यंत्री का प्रभार एसडीओ आकाश खरे के पास रहेगा।
