फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Woman Dies 15 Days After Seeking Pain Treatment, Quack Doctor Accused of Giving Wrong Injection

छिंदवाड़ा: दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत, झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन का आरोप

Sat, 05 Sep 2026 08:45 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sat, 05 Sep 2026 08:45 AM IST
सार

चौरई क्षेत्र में 30 वर्षीय महिला की मौत के मामले में परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। महिला की हालत बिगड़ने के बाद करीब 15 दिन तक अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चलने के बाद आखिरकार महिला की सांसें थम गईं।

विज्ञापन
Chhindwara: Woman Dies 15 Days After Seeking Pain Treatment, Quack Doctor Accused of Giving Wrong Injection
झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन के बाद महिला ने दम तोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के चौरई क्षेत्र के ग्राम हिवरखेड़ी में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। हाथ-पैर में दर्द होने पर इलाज कराने पहुंची 30 वर्षीय महिला को डॉक्टर ने इंजेक्शन और बॉटल लगाई। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद महिला अचानक बेसुध हो गई और फिर उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। करीब 15 दिनों तक अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के बाद शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


अस्पताल पुलिस चौकी के अनुसार चौरई के ग्राम धनौरा निवासी सुकरवती (30) पति बबलेश वर्मा की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पति बबलेश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 19 अगस्त को हाथ-पैर में दर्द होने पर सुकरवती हिवरखेड़ी स्थित डॉक्टर राजेंद्र के पास इलाज कराने गई थी। डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन और बॉटल लगाई। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेसुध हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दमोह के मानसून डेस्टिनेशन: पहाड़ों से गिरते झरने, उफनती नदियां और हरियाली के बीच छिपे हैं ये प्राकृतिक खजाने
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी अस्पताल से नागपुर एम्स तक चला इलाज
महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे छिंदवाड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर 24 अगस्त को उसे नागपुर एम्स ले जाया गया। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर 31 अगस्त को उसे वापस छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।


पति ने लगाया गलत इंजेक्शन का आरोप
मृतका के पति बबलेश वर्मा ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर राजेंद्र द्वारा लगाया गया इंजेक्शन गलत था, जिसके बाद ही सुकरवती की हालत बिगड़ी और वह लगातार गंभीर होती चली गई। हालांकि पुलिस ने अभी आरोपों की पुष्टि नहीं की है। महिला की मौत के वास्तविक कारण का पता जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

अस्पताल पुलिस चौकी ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस परिजनों के बयान, इलाज से संबंधित दस्तावेज और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि महिला की मौत किस वजह से हुई और कथित डॉक्टर की भूमिका क्या थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed