{"_id":"6708fc93a98de462d0031760","slug":"woman-dies-due-to-lightning-woman-standing-under-teak-tree-to-escape-rain-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2203622-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: आसमान में कड़कती बिजली के बीच पेड़ के नीचे खड़ा होना साबित हुआ जानलेवा, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: आसमान में कड़कती बिजली के बीच पेड़ के नीचे खड़ा होना साबित हुआ जानलेवा, महिला की मौत
सार
जब आसमान में बिजली कड़क रही हो तो पेड़ों के नीचे आश्रय लेना जानलेवा साबित हो सकता है। छिंदवाड़ा में भी एक महिला ने सागौन के पेड़ के नीचे आश्रय लिया था। तभी बिजली गिरी और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बिजली गिरने से महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के बटकाखापा के छिंदा गाँव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना बीती रात की है, जब तेज आंधी-तूफान के साथ बिजली कड़क रही थी और भारी बारिश हो रही थी। इस दौरान श्यामबाई धुर्वे (42 वर्ष), पत्नी सकरलाल धुर्वे, जाति ओझा, की जान चली गई।
विज्ञापन
बटका खापा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका छिंदा गाँव की निवासी थी। उसके पति, जो प्राथमिक शाला तिसई में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं, ने पुलिस को घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी देर रात तक घर नहीं लौटी थी, जिसके बाद वे उसे खोजने निकले। खोज के दौरान श्यामबाई भागलाल के खेत की मेड़ के किनारे सागौन के पेड़ के नीचे मृत अवस्था में पाई गईं।
विज्ञापन
शुक्रवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया। इस हादसे के बाद से परिवार में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि श्यामबाई खेत में उड़द की फसल काटने गई थीं। शाम के समय बारिश होने के बाद वह एक पेड़ के नीचे खड़ी थीं, तभी अचानक बिजली गिरने से उनकी मृत्यु हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
