{"_id":"67df722ae719b7b8be0049bb","slug":"woman-commits-suicide-by-consuming-poison-in-priyadarshini-park-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2754383-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: प्रियदर्शिनी पार्क में युवती ने जहर खाकर की आत्महत्या, मोबाइल में बनाया वीडियो, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: प्रियदर्शिनी पार्क में युवती ने जहर खाकर की आत्महत्या, मोबाइल में बनाया वीडियो, जांच जारी
Sun, 23 Mar 2025 09:38 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 09:38 AM IST
सार
एसआई एकता सोनी ने बताया कि मृतका के परिजनों और उसकी सहेली के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
विज्ञापन
कोतवाली
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के प्रियदर्शिनी पार्क में देर शाम एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवती ने अपने मोबाइल पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपने जीवन से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात कही।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 25 वर्षीय माया (परिवर्तित नाम) के रूप में हुई है, जो मोहखेड़ थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। वर्तमान में वह लालबाग में किराए के मकान में रहकर एक निजी कंपनी में काम कर रही थी। शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे माया ने प्रियदर्शिनी पार्क में जहर का सेवन कर लिया। जहर पीने के बाद उसने अपनी एक सहेली को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही सहेली तुरंत पार्क पहुंची और गंभीर हालत में माया को जिला अस्पताल लेकर गई। हालांकि, डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद शाम 7:45 बजे माया की मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में आज एक्टिव होगा नया सिस्टम, बढ़ेगा तापमान, 27 के बाद लू चलने के आसार
विज्ञापन
वीडियो में आत्महत्या का कारण बताया
पुलिस को माया के मोबाइल में एक वीडियो मिला है, जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात स्वीकार करते हुए अपनी परेशानियों का जिक्र किया है। पुलिस ने वीडियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: भोपाल में मंच टूटने की घटना के बाद कांग्रेस बड़े मंचों से करेगी परहेज, अगले सप्ताह जारी होगी गाइडलाइन
जांच में जुटी पुलिस
एसआई एकता सोनी ने बताया कि मृतका के परिजनों और उसकी सहेली के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि माया ने यह कदम क्यों उठाया, कहीं वह किसी मानसिक तनाव या प्रताड़ना का शिकार तो नहीं थी।
ये वीडियो भी देखिए...
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
