फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News: Tribal Minister Vijay Shah discussed tribal development and environmental issues

Chhindwara News: जनजातीय मंत्री विजय शाह का छिंदवाड़ा दौरा, आदिवासी विकास और पर्यावरण मुद्दों पर की चर्चा

Fri, 03 Jan 2025 09:01 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 03 Jan 2025 09:01 PM IST
सार

जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह छिंदवाड़ा पहुंचे और प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान की समीक्षा बैठक में छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर जिलों के अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। आदिवासी नृत्य से प्रभावित होकर उन्होंने आदिवासी बच्चों के लिए नृत्य शिक्षा और मानदेय की व्यवस्था की बात कही।

विज्ञापन
Chhindwara News: Tribal Minister Vijay Shah discussed tribal development and environmental issues
मंत्री की प्रेस कांफ्रेंस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह दोपहर को छिंदवाड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान के अंतर्गत छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर जिले की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। योजना की प्रगति देखी और अधिकारियों को इस योजना का सही तरीके से क्रियान्वयन करने की बात कही। दरअसल मंत्री विजय शाह सुबह 9:30 बजे नागपुर से बाय कार 12:30 बजे छिंदवाड़ा पहुंचे थे। इसके बाद इन्होंने दोपहर 1:00 बजे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में बैठक लिए उनके साथ सांसद विवेक बंटी साहू भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

आदिवासी नृत्य से हुए प्रभावित, पीएस को बोले- आदिवासी बच्चों को नृत्य की शिक्षा
मंत्री विजय शाह का आज पारंपरिक नृत्य के साथ छात्रों ने स्वागत किया। नृत्य देखकर उन्होंने प्रमुख सचिव को आदिवासी बच्चों को संस्कृति से संबंधित नृत्य सीखने के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए। साथ ही नृत्य करने वाले बच्चों को मानदेय देने की भी बात कही। मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह 

विज्ञापन


कार्बाइड के कचरे को बताया खतरे से मुक्त
भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि हमने कार्बाइड के कचरे को 2004 2014 में जलाने का प्रयास किया। विजय शाह ने कहा कि घटना के लिए दोषी कौन था अनुमति किसने दी कचरे को जलाया क्यों नहीं, इस पर भी विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे मंत्री बने एक साल हुआ है। हमेशा रोते थे कि पैसा नहीं है। मैं खुद दिल्ली गया था, पर्यावरण मंत्री से मेरी बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि हमने सुप्रीम कोर्ट से गाइडेंस दिलवा कर विशेषज्ञों के द्वारा कचरे की शिफ्टिंग कराई है इससे 84 एकड़ जमीन मुक्त होगी जहां पर हम भोपाल में कोई उद्योग स्थापित कर सकेंगे कचरे में ऐसा कुछ नहीं है, जिससे डरने की जरूरत हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed